उत्तर प्रदेश का लोक निर्माण विभाग बीते कई सालों से भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सूबे के भ्रष्ट अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिसके चलते प्रदेश की छवि पूरे देश में ख़राब मानी जाती है। जिसके चलते योगी सरकार लोक निर्माण विभाग पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। गौरतलब है कि, ऐसा प्रदेश के इतिहास में पहली बार हो रहा होगा। जिसके तहत प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के कई अफसरों(104 PWD officials) पर गाज गिर सकती है।

नपेंगे PWD के 104 अफसर(104 PWD officials):

  • सूबे की योगी सरकार ने प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर गाज गिराने का फैसला ले लिया है।
  • जिसके तहत योगी सरकार करीब 104 अफसरों को नाप सकती है।
  • गौरतलब है कि, बीते कई सालों से लोक निर्माण विभाग अनियमितताओं का अड्डा बन चुका है।
  • इसी क्रम में योगी सरकार ने 15 जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने की बात कही थी।
  • लेकिन तय समय पर सिर्फ 70 फ़ीसदी सड़कें ही गड्ढामुक्त हो पाई थीं।
  • इसके साथ ही सरकार ने प्रदेश में बनायीं गयी सड़कों की जांच के लिए टीमों का भी गठन किया था।
  • जिनका काम सड़कों की गुणवत्ता की जांच करना था।
  • जांच के दौरान 17 जनपदों में सड़क निर्माण में बड़ी अनियमितता मिली है।
  • साथ ही शासन की जांच में 54 सड़कें टूटी मिली हैं।
  • जिसके चलते सरकार को करोड़ों का नुक्सान भी हुआ है।
  • इसी क्रम में शासन ने 104 अधिकारियों के खिलाफ नोटिस भी जारी कर दिया है।

इनके खिलाफ होगी कार्रवाई(104 PWD officials):

  • PWD के 19 अधिशाषी अभियंता,
  • 35 सहायक अभियंता,
  • 50 अवर अभियंताओं पर योगी सरकार की गाज गिर सकती है।

ये भी पढ़ें: मोहनलालगंज: 70 सालों में पहली बार 3 मजरों में पहुंचेगी बिजली

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें