प्रदेश सरकार अब 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन चार जोन में बांटकर करेगी। इसके लिए 75 जिलों को चार जोन में बांटा जा रहा है। अगले महीने इसके टेंडर आमंत्रित होने की उम्मीद है। तब तक पूरे प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा चला रह जीवीके-ईएमआरआई कंपनी का टेंडर मार्च 2018 तक लिए बढ़ा दिया गया है।

ये भी पढ़ें :सीएम योगी की संवेदनहीनता

टेंडर होंगे आमंत्रित

  • सपा सरकार ने 14 सितंबर 2012 को हैदराबाद की इस कंपनी को पांच वर्ष के लिए एंबुलेंस संचालन का टेंडर दिया था।
  • इसकी अवधि 13 सितंबर 2017 को समाप्त हो जाएगी।
  • योगी सरकार ने इस एंबुलेंस सेवा के संचालन में कई गड़बडि़यां पकड़ी थीं।
  • इसके बाद कंपनी के पैसे भी काटे गए। कंपनी के पास 102 एंबुलेंस सेवा का भी जिम्मा है।
  • सरकार कंपनी के इसी एकाधिकार को तोड़ने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा को प्रदेश के चार जोन में बांटना चाहती है।

ये भी पढ़ें :UP100 ISO 9001 सार्टिफिकेशन का हुआ अनावरण

  • इससे चार सेवा प्रदाता कंपनियां अलग-अलग जोन में एंबुलेंस सेवा का संचालन करेंगी।
  • स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि प्रदेश को चार जोन में बांटकर इस सेवा का संचालन किया जाएगा।
  • इसके टेंडर जल्द आमंत्रित किए जाएंगे। एंबुलेंस सेवा की कमियों को भी दूर किया जाएगा।
  • स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस सेवा में बदलाव व निगरानी के नए तरीके लाने जा रहा है।
  • नए टेंडर लाने में अभी समय लगेगा इसलिए सरकार ने फिलहाल जीवीके-ईएमआरआई कंपनी का टेंडर मार्च 2018 तक बढ़ा दिया है।
  • हालांकि शर्त ये रखी गयी है कि इससे पहले नया टेंडर होने पर यह टेंडर अपने आप खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़ें :बच्चों से अश्लीलता करने वाला कलयुगी शिक्षक गिरफ्तार

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें