उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या में सरयू तट पर भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराएगी। इस प्रतिमा की स्थापना का काम एनजीटी की अनुमति मिलने के बाद शुरू होगा। प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने सोमवार को राज्यपाल से मुलाकात कर एक प्रजेंटेशन में इसकी जानकारी दी। (ram statue)
पीजीआई में छात्रा और विकासनगर में बीटेक छात्र ने लगाई फांसी
- पर्यटन विभाग द्वारा तैयार योजना ‘नव्य अयोध्या’ का प्रस्तुतिकरण दिया।
- इसमें 18 अक्टूबर को अयोध्या में छोटी दीपावली पर भव्य दीपोत्सव की रूपरेखा के साथ ही शहर के संपूर्ण विकास की योजनाओं का भी खाका रखा गया।
मध्य कमान अस्पताल के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन
सरयू तट पर लगाई जायेगी राम की प्रतिमा
- योजना के मुताबिक, अयोध्या को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए रामकथा गैलरी बनाई जाएगी।
- सरयू तट का विकास करने के साथ ‘रानी हो’ के स्मारक के सौंदर्यीकरण किया जायेगा।
- इसके साथ ही गुप्तार घाट (प्रभु राम का जल समाधि स्थल) का भी विशेष सुधार होगा।
बाराबंकी में करवाचौथ का चांद देखने निकली नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप
- दिगम्बर अखाड़ा परिसर में बहुउद्देश्यीय प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा।
- राम की पैड़ी, पर्यटकों के ठहरने के स्थल जैसे कार्य भी इस योजना का हिस्सा है।
- बता दें कि योगी सरकार ने 18 अक्टूबर को छोटी दीपावली पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
फर्जी अंकपत्र बनाने वाले चार जालसाज चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे
- राम के राज्याभिषेक के साथ ही योगी सरकार वहां योजनाओं की घोषणा भी करेगी।
- प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी के मुताबिक, 18 अक्टूबर को रामकी पैड़ी पर 1,71,000 दीप जलाए जाएंगे। (ram statue)
कन्नौज: भाजपा नेता और बीडीसी सदस्य ने एक साल तक किया किशोरी से रेप!
- दीपोत्सव कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा, केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री एल्फांस कंननथान, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा सहित स्थानीय सांसद, विधायक शामिल होंगे।
- इस संबंध में प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि राम जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा बनाने का और उसको लगाने का केवल अभी कॉन्सेप्ट है।
- इस पर अभी कोई प्रोजेक्ट तैयार नहीं है।
- राम जी की प्रतिमा को नया घाट या अयोध्या के किस स्थान पर लगाना है वह स्थान भी तय नहीं है।
- प्रतिमा किस धातु की या किस पत्थर से या मेटेरियल से बनेगी यह भी अभी निश्चित नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.