उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को सिद्धार्थनगर के दौरे पर हैं, जिसके तहत मुख्यमंत्री सिद्धार्थनगर के कोड़रा गांव पहुंचे।

साइकिल और ट्राई साइकिल का किया वितरण:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सिद्धार्थनगर के कोड़रा गांव पहुंचे।
  • जहाँ उन्होंने 32 श्रमिकों को साइकिल और 20 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया।
  • जिसके बाद सीएम ने गांव के लोगों को संबोधित किया।

सपा सरकार के कामों की तुलना कीजिये:

  • कोड़रा गांव पहुंचे सीएम अखिलेश ने गांव के लोगों का संबोधन किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, गांव में पहली बार हेलीकॉप्टर आया होगा।
  • सीएम ने आगे गांव वालों से कहा कि, सपा सरकार के कामों की तुलना करके देखिये।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी सरकार के कामों की कोई तुलना नहीं है।
  • सीएम ने ये भी कहा कि, कोड़रा गांव के लोगों ने मेहनत से यूपी का नाम रोशन किया है।
  • मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, देश और विदेश में कोड़रा गांव के लोग काम कर रहे हैं।
  • वहीँ उन्होंने आधी आबादी को अनदेखा न किये जा सकने की बात भी कही।

1090 से महिलाओं और बेटियों को मदद:

  • सीएम ने कोड़रा में आगे कहा कि, समाजवादी सरकार ने महिलाओं और बेटियों के लिए काम किया है।
  • 1090 का जिक्र करते हुए कहा कि, सपा सरकार 1090 से महिलाओं और बेटियों की मदद कर रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, 102 और 108 एम्बुलेंस से जनता को लाभ मिल रहा है।
  • जिसके बाद मुख्यमंत्री कोड़रा गांव से कपिलवस्तु के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें:तस्वीरेंः सीएम अखिलेश ने किया कानपुर मेट्रो का शिलान्यास!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें