अमेठी यूपी के अमेठी में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। यहां क्राइम ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है ऐसा लगता है कि अपराधियों के ज़हन में अब शायद पुलिस का खौफ नहीं रह गया है।

  • ऐसा ही एक मामला अमेठी में सामने आया है जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक फर्म कर्मचारी से करीब 11 लाख रुपए लूट लिए और कर्मचारी को गोली मारकर फरार हो गए।
  • इस घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गयी तथा एक कर्मचारी घायल हो गया।
  • घायल कर्मचारी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

यह है पूरी घटना

  • जानकारी के अनुसार, एक मुर्गीदाना फर्म के कर्मचारी एकांति शर्मा अपने साथी राहुल के साथ फर्म से करीब 11 लाख रूपए लेकर बैंक ऑफ़ बरोडा जा रहे थे।
  • जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूटना चाहा लेकिन एकांति शर्मा और राहुल ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने कर्मचारियों को गोली मार दी और उनका बैग लेकर फरार हो गए।
  • गोली लगने से एकांति ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया वहीं दूसरी तरफ गोली लगने से बुरी तरह घायल राहुल का इलाज चल रहा है।
  • घटना की जानकारी होते ही अमेठी पुलिस कप्तान अनीस अंसारी और डीआईजी फैजाबाद रमेश चंद्र शाहू सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गयी।
  • आपको बता दें कि यूपी के अमेठी में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रहीं हैं।
  • आये दिन लूट डैकती, चोरी, अपहरण, तस्करी जैसे जघन्य अपराधो को अंजाम दिया जा रहा है।
  • यह घटनाएं अमेठी में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को दर्शाती हैं।
  • जिले में पुलिस, वारदात होने के बाद ही घटनास्थल पर पहुंचती है और फिर घटना की जांच की जाती है।
  • शहर के पुलिस प्रशासन के एसपी और फोरेंसिक टीम ने बाद में घटना का मुआयना किया।
  • इतनी बड़ी घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी फैजाबाद भी मौके पर आकर चले गए।
  • अब सवाल यह उठता है कि आख़िर कब तक अमेठी में ऐसी घटनाएं होती रहेंगी और कब तक अमेठी पुलिस यूं ही आंखें मूंदकर बैठी रहेगी?
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें