उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की 15 साल की लतिका और उसकी 11 साल की बहन तान्या ने अपने खून से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चिट्ठी लिखी है।

बेटे को जन्म न देने के कारण ससुराल वालों ने जलाया था जिंदा:

  • सूबे के बुलंदशहर में 15 साल की लतिका बंसल और उसकी 11 साल की बहन तान्या बंसल ने अपनी माँ को इंसाफ दिलाने के लिए अपने खून से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चिट्ठी लिखी है।
  • लतिका के मुताबिक, उनकी माँ को उनकी और उनकी बहन की आँखों के सामने जिंदा जला दिया गया था।

पूरा मामला:

  • सूबे के बुलंदशहर में गत 14 जून को लतिका और तान्या बंसल की माँ अनु बंसल को उनके ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया था।
  • यह सब 15 साल की लतिका और 11 साल की तान्या की आँखों के सामने हुआ था।
  • अनु बंसल को उनके ससुराल वालों ने इसलिए जलाया था, क्योंकि उन्हें एक लड़का चाहिए था।
  • अनु बंसल का शरीर 95 शरीर झुलस चुका था, जिसके कारण कुछ देर बाद उनकी मौत हो गयी थी।

letter

नहीं दिया गया डायल 100 का जवाब:
  • लतिका के मुताबिक, उन्होंने इसकी सूचना देने के लिए 100 नंबर पर खबर की थी, लेकिन किसी ने उठाया ही नहीं।
  • लतिका ने एम्बुलेंस को भी फ़ोन मिलाया था, लेकिन वो भी नहीं पहुंची, जिसके बाद लतिका ने अपने मामा को फोन किया जो अनु बंसल को अस्पताल लेकर गए।
  • वही पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या के तहत दर्ज किया है।
चिट्ठी के कुछ अंश:
  • चिट्ठी में लतिका बंसल ने लिखा है कि, मैंने जो देखा है मैं उसे कभी नहीं भूल सकती हूँ।
  • चिट्टी में आगे लिखा है कि, कैसे 15 सालों में बेटे को जन्म न दे पाने के कारण उनकी माँ पर क्या-क्या अत्याचार किये गये थे।
  • इतना ही नहीं लतिका की छोटी बहन के जन्म के बाद लतिका समेत तीनों को घर से निकालकर बाहर कर दिया गया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें