मनकामेश्वर मठ मंदिर की ओर से बुधवार को महाराष्ट्र की 12 महिला वादकों संग पूरे वृंद दल को “मनकामेश्वर मठ मंदिर अलंकरण” सम्मान (Manakameshwar award) से अलंकृत किया गया। डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ मंदिर की मंहत देव्यागिरि ने महाराष्ट्र के बीड से आए वृंद दल में शामिल सभी बालिकाओं और महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर तलवारबाजी और लाठी चलाने की कला में माहिर दल की महिलाओं ने पहली बार लखनऊ आने पर अपने सुनहरे अनुभव भी बांटे।

Manakameshwar award

बीड़ का जिजाऊ धर्मयोद्धा दल

  • जिजाऊ धर्मयोद्धा दल के प्रमुख प्रदीप डोडके ने बताया कि 2008 में उन्होंने अपने दल की नींव रखी।
  • उस समय केवल पुरुषों को ही इसमें शामिल किया जाता था।
  • वर्तमान में उनके दल में 40 ढोल, 6 ताशे, डमरू संग अन्य वाद्य हैं।
  • महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनने के लिए उन्होंने स्कूल के छात्राओं से लेकर गृहणी तक के लोगों को इससे दो साल पहले जोड़ना शुरू किया।
  • शुरुआती दौर में केवल पांच महिलाएं अर्चना, आरती, नैनेश्वरी, प्रियंका और श्वेता ही जुड़ी बाद में उनकी संख्या 15 तक जा पहुंची।

Manakameshwar award

  • आठ किलों भारी भरकम बड़े से के ढोल को उठाने के लिए पहले तो महिलाओं को बलवान बनाया गया।
  • इसके लिए उन्हें तलवारबाजी और लाठी चलाने में माहिर किया गया।
  • ऐसे में जब उन्हें गणपति उत्सव में आमंत्रित किया जाता है तो वह फरमाइश पर तलवारबाजी और लाठी का करतब भी दिखाती हैं।
  • पहली बार लखनऊ आए इस दल ने बताया कि ढोल बजाने की ट्रेनिंग उन्हें अभिजीत भालेकर ने दी है।
  • ढोल बजाने का पूर्वाभ्यास नियमित रूप से शाम 4 से 7 बजे तक किया जाता है।
  • उनके लिए यह वृंद दल पेशा नहीं हैं।

Manakameshwar award

  • वह तो (Manakameshwar award) इससे कमाए पैसों से जरूरतमंदों की मदद करती हैं।
  • उनके वृंद दल की वर्षा गवने पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक है।
  • अर्चना गवने और आरती कशिद सिविल इंजीनियर।
  • श्वेता कुडके, नैनेश्वरी कक्षा 12 और नेहा वर्मा, शिल्की बीएससी की छात्रा हैं।
  • उनके दल में गृहणी चेतना डोमरी हैं।

Manakameshwar award

नवमी पर महाराष्ट्र से आयी महिलाओं ने किये दर्शन

  • भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी पर पूजन का खास महत्व होता है।
  • इसलिए महाराष्ट्र से आयी महिलाओं का अलंकरण समारोह नवमी पर आयोजित किया गया।
  • दल ने मनकामेश्वर मठ मंदिर में बाबा भोलेनाथ के भव्य दर्शन भी किए।
  • इस यादगार पल को ग्रुप फोटो के रूप में भी संजोया गया।

Manakameshwar award

विश्व कल्याण और शन्ति के लिए 7 दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ शुरू

  • विश्व कल्याण और शान्ति के लिए मनकामेश्वर मठ मंदिर में सात दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ बुधवार से शुरू हो गया।
  • दैनिक क्रम में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आचार्य योगेश की अगुआई में ब्राह्मणों का दल इस महायज्ञ को विधि विधान से राजेन्द्र कुमार यादव संग संगीता यादव और मनोज कुमार अस्थाना संग नंदिता अस्थाना को करवा रहे हैं।

Manakameshwar award

  • यह महायज्ञ मंगलवार 5 सितंबर तक चलेगा।
  • इस अवसर पर मंगलवार (Manakameshwar award) को ही विशाल भी भंडारा होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें