योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश की 128 महिलाओं को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उन महिलाओं को दिया जाएगा जिसने किसी ना किसी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो। बता दें कि योगी सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में दूसरी बार आयोजित किए जा रहे इस पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन लोकभवन में किया गया है। इस कार्यक्रम में रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार दिया जाएगा, जिसमें महिलाओं को पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये और सम्मान पत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर स्वाती सिंह, रीता बहुगुणा जोशी, अनुपमा जायसवाल के साथ महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग ने मंत्री सहित सचिव मौजूद हैं।

योगी ने कहा-

  • आज यहां पर महिला बाल विकास एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित, रानी लक्ष्मी बाई और बेगम अख्तर के पुरस्कार विजेताओं का स्वागत करता हूँ।
  • यह हम सब के लिए प्रशंसा का क्षण है जो अपने क्षेत्र विशिष्ट योगदान किया उन्हें सम्मानित किया जा रहा है ।
  • बालक और बालिका के साथ एक जैसा व्यहार किया जाना चाहिये।
  • हम लोगों ने 12वीं और 10वीं की छात्र छात्राओं को सम्मानित किया,जिसमें 147 में 99 सिर्फ लड़कियां थी।
  • लड़कियां विपरीत परिस्थितयों में भी जो बेहतर प्रदर्शन किया है वह काबिले तारीफ है।
  • पुरुषों के साथ साथ महिलाओं को भी लड़कियों को लेकर सोच बदलनी होगी।
  • रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार, बेगम अख्तर पुरस्कार समारोह में उपस्थित सभी महानुभावों और सभी सम्मानित होने वाली बहनों का स्वागत।
  • ये हम सबके लिए बहुत प्रसन्नता का क्षण है।
  • ये सम्मान अपने और पराये के लिए नहीं जबकि समाज मे उत्कृष्ठ कार्य कर चुनकर आई है।
  • माध्यमिक शिक्षा परिणाम जब सामने आए थे। तो मैंने कहा था जो टॉप टेन छात्र है उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए।
  • 147 को सम्मानित किया गया, मुझे खुशी 99 बालिकाओं ने मेरिट में स्थान बनाया था। जिन्हें सम्मानित किया गया था।
  • आज भी एक संकीर्ण मानसिकता है। आज भी कई ऐसे प्रदेश हैं, जहां भेदभाव सामने आता है। उसके लिए महिलाओं को सामने आना होगा।
  • बालक हो या बालिका इस मानसिकता को बदलने की आवश्यकता है। जागरूकता की आवश्यकता है।
  • पीएम मोदी ने सबसे पहले जो अभियान चलाया था, वो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चलाया था।
  • जो योजनाए चलाई गई उससे कितना परिवर्तन होता है।
  • जो आज नशे का लती हो जाता है वो अकेला नही मरता बल्कि परिवार भी मरता है।
  • गांव में विकास के लिए पर्याप्त धन दिया जा रहा।
  • पीएम मोदी के ग्राम स्वराज्य का सपना साकार हो।
  • सप्ताह में एक दिन स्वच्छता का अभियान चलाया जाए।
  • ग्रामीणों में विकास के लिए अभियान चलाएंगे तो उसके परिणाम भी अच्छे आएंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें