उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला में शादी समारोह के दौरान डांस देखने के लिए लोगों की भीड़ छत के छज्जा पर उमड़ पड़ी। छज्जा भारी वजन के चलते भरभरा कर नीचे गिर गया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर चीखपुकार मच गई। घरवाले मलबे में दबे लोगों लोगों को निकालने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घरवालों की मदद से मलबा हटाया और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, घटना तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के लोहिया नगर इलाके की है। यहां मेहताब की बारात 15 नवंबर को फर्रुखाबाद जानी थी। घर मे शादी की रस्में चल रही थी। देर रात उबटन लगाई की रस्म हो रही थी। जिसमें ढोलक की धुन पर गीत गाए और डांस किया जा रहा था। मेहताब के घर के छज्जे पर बैठकर कुछ रिश्तेदार गानों का लुत्फ उठा रहे थे। तभी जोरदार आवाज के साथ पूरा छज्जा टूटकर नीचे बैठे लोगों पर गिर गया। छज्जा गिरने से नीचे बैठे दूल्हा मेहताब सहित 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। छज्जे के नीचे दबे सभी लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे से शादी की खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें