उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी को गोली लगने से हड़कंप मच गया। गोली चलने की घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से किशोरी घायल होकर गिर गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। घर वाले इस घटना पर बोलने से कतराते रहे। वहीं पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

अगले पेज पर वीडियो के साथ पूरी खबर…

लाइसेंसी पिस्टल से लगी गोली

जानकारी के मुताबिक, हरदोई के बावन चुंगी के पास रहने वाले राहुल अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार की शाम को उनकी 13 वर्षीय बेटी लाइसेंसी पिस्टल खेल रही थी। तभी खेल खेल में पिस्टल से फायर हो गया और गोली उसके लग गई। घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घरवालों ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। पड़ोसियों ने मामले को संदिग्ध बताया है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें