उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के प्रथम ग्रीष्मकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार 15 मई से हो चुकी है, गौरतलब है कि, 17वीं विधानसभा में सत्र के पहले दिन हंगामे के कारण सदन को स्थगित करना पड़ा था। मंगलवार 16 मई को विधानसभा सत्र का दूसरा दिन है, जिसके तहत यूपी विधानसभा स्पीकर ह्रदय नारायण दीक्षित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सदन पहुँच चुके हैं।

यूपी विधानसभा में पारित हुआ GST बिल:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में GST विधेयक पेश किया था।
  • जिसके बाद सदन में GST विधेयक सर्वसम्मति से पारित हो चुका है।

विधानसभा में पेश हुआ GST बिल:

  • यूपी विधानसभा में मंगलवार को GST विधेयक पेश किया गया।
  • विधेयक पेश करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित किया।
  • जिसमें मुख्यमंत्री योगी ने GST के फायदे गिनाये।

कांग्रेस का सदन से वॉक आउट:

  • यूपी विधानसभा के सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस ने सदन से वॉक आउट कर दिया।
  • कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सदन से वॉक आउट किया।

जल संरक्षण पर मुख्यमंत्री योगी ने दिया आश्वासन:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल संरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के सवाल का जवाब दिया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, सरकार जल संरक्षण के मुद्दे पर गंभीर है।
  • उन्होंने बताया कि, अब बनने वाले नए घरों में वर्षा के जल संचयन के इंतजाम आवश्यक होंगे।
  • साथ ही जल संरक्षण के अन्य विकल्पों पर भी सरकार गौर कर रही है।

विपक्ष ने की कानून-व्यवस्था पर बहस की मांग:

  • 17वीं विधानसभा के प्रथम सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है।
  • जिसके तहत सदन में विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर बहस की मांग की।

विधानसभा की कार्यवाही शुरू:

  • 17वीं विधानसभा के प्रथम सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है।
  • पहले दिन की ही तरह विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा बरक़रार है।

GST और राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा:

  • 17वीं यूपी विधानसभा के प्रथम सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया था।
  • जिसके बाद मंगलवार को सत्र का दूसरा दिन है।
  • सदन की दूसरे दिन की कार्यवाही में GST बिल पर चर्चा की जाएगी।
  • साथ ही सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा होगी।
  • इनके अलावा कानून-व्यवस्था, किसानों की कर्ज माफी, पेयजल संकट पर विपक्ष सरकार को घेर सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें