• उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित रामनगर में विश्व प्रसिद्ध रामलीला इतिहास में पहली बार हुई स्थगित.
  • दरअसल मामला यह है कि बुधवार के शाम होने वाली रामलीला के मुख्य पात्रों में शत्रुघ्न के पात्र कर रहे अंश झा व लक्ष्मण के पात्र कर रहे शशांक व्यास डायरिया की चपेट में आने से लाल बहादुर चिकित्सालय में कराया गया भर्ती।
  • वही दूसरी तरफ राम बने पात्र की भी तबियत हुई खराब।
  • इसी लिए रामलीला कर दी गयी स्थगित।
  • रात 8 बजे की आरती के बाद लीला को समाप्त किया गया।
  • बता दे रामनगर की रामलीला कई सौ साल पुरानी परम्परा से चलती आ रही है.
  • जिसमें न तो बिजली व ना लाउडस्पीकर से का प्रयोग होता है।
  • आज भी रोशनी के लिए यहां पेट्रोमैक्स का प्रयोग होता है।
  • ऐसा ही दृश्य झांझ-मंजीरा, चौपाइयों की तान, ज्ञान लीलाप्रेमियों में अलग तरह का उत्साह भरते रहे है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें