लखनऊ में रविवार को बसपा पार्टी की रैली में भगदड़ मचने से 2 महिलाओं की मौत हो गई और एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बता दें कि यह रैली बसपा पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर कांशीराम स्‍मारक पर आयोजित की गयी है। इस रैली के जरिए बसपा सुप्रीमो मायावती अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही हैं। इस रैली में पूरे प्रदेश के बसपा कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

  • कांशीराम स्मारक के मुख्य गेट पर करीब 11:30 बजे मची इस भगदड़ में 2 महिलाओं की मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए।
  • इस भगदड़ में रैली में पहुंचे बच्चे भी घायल हुए।
  • सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

देखें तस्वीरें: 

[ultimate_gallery id=”22694″]

बसपा, बीएसएसएसएसएस और वामदल के जन्मदाता की पुण्यतिथि:

  • कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांशीराम के योगदानों को याद किया।
  • जिसमे उन्होंने कहा कि, बसपा, बीएसएसएसएसएस और वामदल के जनमदाता की पुण्यतिथि है।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, कांशीराम ने अपनी पूरी जिंदगी दलितों और पिछड़ों के लिए संघर्ष किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बसपा को सत्ता में लाना कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
  • बसपा सुप्रीमो ने संबोधन में कहा कि, कांशीराम को श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूँ।
  • वहीँ कार्यक्रम में लाखों के आने के लिए मायावती ने आभार प्रकट किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें