Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

2019 लोकसभा चुनाव: यूपी की कई सीटों पर सपा प्रत्याशियों के नाम लगभग तय

samajwadi party candidates

samajwadi party candidates

2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बसपा के साथ गठबंधन होने की स्थिति में चुनाव लड़ने वाली सीटों पर मंथन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुरू कर दिया है। गठबंधन में भले ही सीटों का बंटवारा अभी तक न हुआ हो लेकिन यूपी की 5 सीटें ऐसी हैं जहाँ से समाजवादी पार्टी का चुनाव लड़ना तय है और इन पर प्रत्याशी भी तय हैं।

5 सीटों पर सपा का लड़ना है तय :

बसपा से गठबंधन की खबरों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव घोषणा कर चुके हैं कि वे कन्नौज से अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा वे कर चुके हैं। इसके अलावा वर्तमान में मुलायम के भतीजे धमेंद्र यादव बदायूं और रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद से सपा सांसद हैं। इसके अलावा रामगोपाल यादव खुद इस बार संभल से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में कन्नौज, मैनपुरी, बदायूं, फिरोजाबाद और संभल से सपा का लोकसभा चुनाव लड़ना तय है। ये सभी सीटें सपा की गढ़ मानी जाती हैं।

7 सीटों पर है सपा का कब्जा :

वर्तमान में उत्तर प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर सपा का कब्जा है। ये सीटें कन्नौज, मैनपुरी, आजमगढ़, बदायूं, फूलपुर, गोरखपुर, फिरोजाबाद हैं। इन सीटों से डिंपल यादव, तेज प्रताप यादव, मुलायम सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, नागेंद्र प्रताप पटेल, प्रवीन निषाद और अक्षय यादव सांसद हैं। सूत्रों के मुताबिक, 2019 में सपा सिर्फ कन्नौज, मैनपुरी और आजमगढ़ सीट पर प्रत्याशी में फेरबदल की तैयारी में है। इनमें कन्नौज से डिंपल की जगह खुद अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मैनपुरी से चुनाव लड़ना तय है। इसके अलावा आजमगढ़ सीट से सपा प्रत्याशी कौन होगा, इस बारे में कुछ फैसला नहीं हो पाया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों के नाम लगभग फाइनल हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

पहले यूपी में लोगों को भय डर था वो निवेश को नहीं आते थें इस बार आएं हैं-योगी आदित्यनाथ

Desk
6 years ago

सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज दौरा आज

Desk
6 years ago

सरकारी एम्बुलेंस स्टाफ के खिलाफ आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली पर किया प्रदर्शन, लगाएं अवैध वसूली के आरोप, सीएमओ को संबोधित दिया शिकायती पत्र।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version