[nextpage title=”uttar pradesh” ]

उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का ऐलान बीते दिन लोकभवन में हुई बैठक में कर दिया गया और गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया। इसके साथ ही उनके साथ कई कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे जिसका खुलासा अब हो गया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”uttar pradesh2″ ]

इनमें से हो सकते है कैबिनेट मंत्री :

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री के रूप में योगी आदित्यनाथ को चुन लिया गया है।
  • इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
  • उनके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा को भी उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
  • अब इनके साथ बनने वाले कैबिनेट मंत्रियों की बात होने लगी है।
  • आज होने वाले समारोह में योगी मंत्रीमंडल में 22 कैबिनेट और 15 राज्यमंत्री शपथ लेंगे।
  • शपथ ग्रहण समारोह में कुल 37 मंत्री शपथ लेंगे।
  • आज लखनऊ के स्मृति उपवन में नए मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह है।
  • इसमें भावी मंत्रियों में लखनऊ कैंट से रीता बहुगुणा जोशी, स्वाति सिंह, श्रीकांत शर्मा और ब्रजेश पाठक का नाम चर्चाओं में है।
  • इसके साथ ही सिद्धार्थ सिंह, सुरेश राणा, पंकज सिंह, सतीश महाना, स्वामी प्रसाद मौर्या, आशुतोष टंडन का नाम की भी चर्चा है।
  • इसके अलावा सुरेश खन्ना, फागू चौहान, धर्मपाल सिंह सैनी भी मंत्री बनाये जा सकते है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें