यूपी में नजदीक आ रहे वि‍धानसभा चुनाव में पूरे दमखम से उतरने का मन बना चुकी कांग्रेस ने शनि‍वार को अपना चुनावी आगाज कर दिया है। “27 साल-यूपी बेहाल” थीम पर कांग्रेस की तरफ से चुनावी रैली को कांग्रेस की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनि‍या गांधी, कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने झंडी दि‍खा कर रवाना किया है।

  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज दिल्ली में 24 अकबर रोड से तीन दिवसीय बस यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
  • इस बस यात्रा का संदेश है “27 साल-यूपी बेहाल”। यह यात्रा पहले दिन गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा से होकर मुरादाबाद पहुंचेगी और यहीं विश्राम करेगी।
  • उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रचार अभियान प्रमुख संजय सिंह ने बताया कि अगले दिन यह यात्रा रामपुर, बरेली, हरदोई, कन्नौज और कानपुर को कवर करेगी।
  • उन्होंने बताया कि बस यात्रा के दौरान वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर और शीला दीक्षित जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
  • इससे पहले कांग्रेस यूपी के सभी 18 मंडलों के लिए प्रचार अभियान प्रभारी के नामों की सूची जारी कर चुकी है।
  • इस बार चुनाव में सवर्णों को अपने पक्ष में करने के लि‍ए कांग्रेस ने अपने मैनफेस्‍टो में दस फीसदी आरक्षण देने का मन बना लिया है।
  • हालांकि‍, इस मसले पर अभी यूपी कांग्रेस के नेता कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें