युक्रेन में तीन भारतीय छात्रों की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। जिसमे से दो छात्रों की मौत हो गयी है, वहीँ तीसरे छात्र की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। तीनों ही छात्र उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।
कब हुआ हादसा:
- युक्रेन में तीन भारतीय छात्रों पर रविवार सुबह 3 बजे हमला हुआ था।
- तीनों छात्र युक्रेन की नेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र थे।
- जिसमें 2 छात्रों मौत हो गयी, और तीसरे छात्र इन्द्रजीत सिंह चौहान की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
- विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी।
- मरने वाले छात्रों के नाम प्रणय शांडिल्य मुज्जफरनगर से, अंकुर सिंह गाजियाबाद हैं। जबकि इन्द्रजीत सिंह चौहान, आगरा से की हालत गंभीर।
- यह हमला नस्लभेद का माना जा सकता है।
- विदेश मंत्रालय के बाह्य मामलों के मंत्रालय ने पीड़ितों के परिवार वालों से बात कर ये आश्वासन दिलाया है की सभी जरुरी कार्यवाही करके दोनों शवों को भारत लाया जायेगा।
हमले के आरोपियों की गिरफ़्तारी:
- युक्रेन में 2 भारतीय छात्रों पर हुए हमले के 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
- गौरतलब है कि, जिन तीन छात्रों पर हमला हुआ उनमे से 2 छात्रों की मौत हो गयी है।
आरोपियों को युक्रेन बॉर्डर के करीब पकड़ा गया। आरोपियों के पास से भारतीय छात्रों के पासपोर्ट भी बरामद किये गए हैं।