राजधानी लखनऊ समेत समूचे उत्तर प्रदेश में डेंगू आतंक का पर्याय बन चुका है, पूरे प्रदेश में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 3,000 के पार पहुँच गयी है।

अकेले राजधानी में करीब 350 मरीज:

  • उत्तर प्रदेश में डेंगू का कहर आतंक का पर्याय बन चुका है।
  • स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में ही डेंगू मरीजों की संख्या करीब 350 है।
  • वहीँ पूरे उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 3,000 है।
  • स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पूरे प्रदेश में करीब 3303 से अधिक लोग डेंगी से प्रभावित हुए हैं।
  • वहीँ अब तक करीब 110 लोग डेंगू से अपनी जान गँवा चुके हैं।

लखनऊ के आंकड़े:

  • पूरे प्रदेश में डेंगू से अब तक करीब 3,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं।
  • वहीँ डेंगू से मरने वालों की संख्या करीब 110 बताई जा रही है।
  • राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल में करीब 2217 लोग डेंगू का परीक्षण कराने आ चुके हैं।
  • जिनमें से 701 लोगों में डेंगी की पुष्टि हुई है।
  • इसके अतिरिक्त 25 से ज्यादा मरीज गंभीर हालत में यहाँ भर्ती हैं।
  • राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में करीब 4500 लोगों ने डेंगू का परीक्षण कराया है।
  • जिसमें से 290 लोगों में देंगी पाया गया है।
  • लोहिया अस्पताल में 1780 लोगों की जांच में 424 लोगों में डेंगी की पुष्टि की गयी है।

तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते मच्छरों को पनपने में मिल रही है मदद:

  • प्रदेश में बढ़ते डेंगू के मामलों में सबसे बड़ा कारक चढ़ता-उतरता तापमान है।
  • जिसके चलते मच्छरों को पनपने में काफी मदद मिल रही है।
  • वहीँ स्वास्थ्य विभाग ने दीपावली तक डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा होने की बात कही है।
  • लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसएनएस यादव ने बताया कि, शहर में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।
  • वहीँ उन्होंने बताया कि, डेंगू के मरीज ज्यादातर शहर के बाहरी क्षेत्र से आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने दिए थे निर्देश:

  • गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश ने डेंगू की गंभीरता को देखते हुए आपात बैठक बुलाई थी।
  • जिसमें अधिकारियों को डेंगू के लिए प्रभावी कदम उठाये जाने की बात कही गयी थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें