Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मुज़फ्फरनगर: 35 युवाओं ने निकाली 361 फुट लम्बी तिरंगा कांवड़ यात्रा

361 FUT LAMBI TIRANGA KAWAD

361 FUT LAMBI TIRANGA KAWAD

कांवड़ यात्री इस साल कुछ न कुछ नया कर के भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं। और ऐसी ही अनोखे कांवड़ यात्रियों को देखने के लिए भरी भीड़ उमड़ पड़ती है। दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राज मार्ग इस समय कांवड़ यात्रा 2018 के चलते रंग बिरंगी कांवड़ से सराबोर है। शिव भक्त कांवड़ यात्री नए और अनोखे अंदाज में भोले बाबा को खुश करने में लगे हुए है। 

361 फुट लम्बी तिरंगा कांवड़ यात्रा:

वही 361 फुट लम्बी तिरंगा कांवड़ लोगो के आकर्षण का विषय बनी हुई है। लोगो की भीड़ इस तिरंगा कांवड़ को देखने लिए उमड़ रही है। बता दें की उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के गांव केशोपुर सठला के 35 नवयुवको ने देश के शहीदों की याद में सबसे लम्बी तिरंगा कांवड़ लाने का संकल्प लेते हुए गुरुवार सुबह हरिद्वार हर के पौड़ी से पवित्र गंगा जल लेकर अपने गंन्तव्य की और अग्रसर हैं। तिरंगा कांवड़ ला रहे मूलचंद राजपूत और नरेंद्र सैनी की माने तो उन्हें अपने देश भारत से बहुत प्रेम है और साथ ही देश के उन अमर जवान शहीदों पर गर्व है जिन्होंने देश और हिन्दुस्तानियो की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

नवयुवकों को है देश ने बहुत प्यार:

उन्होंने बताया की, “हमारा 361 फिट लम्बी तिरंगा कांवड़ लाने का मकसद केवल देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देना है। साथ ही दुआ है की देश में अमन शान्ति कायम रहे”।

नरेंद्र सैनी ने बताया है की, “ये हमारी प्रथम कांवड़ यात्रा है। हर की पौड़ी से गंगा जल लेकर हम अपने गांव केशोपुर  सठला जनपद बुलंदशहर जायेंगे और गांव में प्राचीन शिव मंदिर में जल चढ़ाएंगे”।

गन्ना मंत्री ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए कांवड़ यात्रा के लिए निर्देश

कानपुर: बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ौदा ग्रामीण बैंक लूटा,पब्लिक पर भी फेंके बम

कानपुर: मस्ती में बच्चे लगा रहे ‘मौत की छलांग’, प्रशासन अंजान

 

Related posts

महात्मा गांधी और बिग बी भी यूपी में बनेंगे सहायक शिक्षक

Rupesh Rawat
9 years ago

बैंक के अंदर चोरों ने रिटायर्ड फौजी के 50 हजार उड़ाए-जानें पुरी कहानी।

Desk
3 years ago

प्रधान ने पंचायत सचिव को दी गालिया -पुत्र व माँ के नाम आवास देने का बनाया था दबाव-ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Desk
2 years ago
Exit mobile version