जी हाँ बात हो रही है कि जल्द ही बहराइच को डायल 100 की 48 पुलिसिया एम्बुलेन्स मिलेंगीं जो मर्ज के मुताबिक घावों पर मरहम लगाएंगी।
पुलिस देगी मोहब्बत और शांति का पैगाम :
- आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि बहराइच शहर की हर संवेदनशील जगह पर डायल 100 की 48 गाड़ियां मुस्तैद रहेंगी।
- उन्होंने बताया कि वारदात की सूचना पर ये गाड़ियाँ महज 10 मिनट के भीतर मौकाए वारदात पर पहुंच जाएगी।
- हालांकि मोहर्रम और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के पर्व को शान्ति पूर्वक निपटाना पुलिस के लिए एक चुनैती है।
- ऐसा इसलिए है क्योकि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मुहर्रम का पर्व एक ही दिन पड़ रहा है।
- लेकिन पुलिस मोहब्बत और शांति के पैगाम देते हुए त्योहारों को पूरा करना चाहती है।
- जैसा कि सब जानते हैं दुर्गा पूजा और मुहर्रम के पर्व को अब ज्यादा दिन शेष नहीं है।
- ऐसे में क़ानून व्यवस्था के शांतिभंग होने की प्रबल संभावनाएं हैं।
- हालांकि डीजे पर पूर्णतया प्रतिबन्ध रखा गया है साथ ही अराजक तत्वो पर विशेष नजर रखी जा रही है।
- आईजी मोहित ने बताया कि मूर्ति रखने वालों से 20 बिन्दुओ का एक शपथ पत्र भरवाया जायेगा।
- इसके साथ ही प्रतिमा विसर्जन और मुहर्रम जुलूस का अलग-अलग समय तय किया जाएगा।
- इस दैरान सुरक्षा बलों के साथ वालंटियर भी तैनात किये जायेंगे जिनकी पहचान रेड रिबन से की जायेगी।