मशहूर शहनाई वादक और भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खां के घर से बीती रात उनकी 5 बेशकीमती शहनाईयां चोरी हो गयी है। यह सभी शहनाईयां उन्हें भारत की मशहूर और बड़ी हस्तियों द्वारा प्राप्त हुई थी। स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गयी है।

हमेशा अपने पास रखते थे सभी शहनाईयां :

  • भारत रत्न स्वर्गीय उस्ताद बिस्स्मिल्ला खां अपनी सभी शहनाईयों को हमेशा अपने पास ही रखा करते थे।
  • इसके पहले साल 2009, 2014 में भी उनकी शहनाईयां चोरी होने की खबर आ चुकी है।
  • बेटे काजिम हुसैन ने बताया कि छोरी हुई 5 शहनाईयों में से 4 चांदी की और 1 लकड़ी की थी।
  • यह सभी शहनाईयां उस्ताद को कपिल सिब्बल, लालू प्रसाद, पूर्व पीएम नरसिम्हा राव और शैलेश भगत द्वारा मिली थी।

यह भी पढ़े : समाजवादी शादी अनुदान योजना से 2 लाख परिवारों को लाभ!

  • स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही इसकी जांच के लिए क्राईम ब्रांच को लगा दिया गया है।
  • काजिम हुसैन ने बताया कि वे बीती रात यहाँ का घर बंद कर परिवार संग दूसरे घर पर गए हुए थे।
  • जब वे सुबह वापिस अपने घर आये तो घर का दरवाजा टूटा था और शहनाइयां गायब थी।

यह भी पढ़े : लखनऊ : सामने आया बैंककर्मियों के काले धन को सफ़ेद करने का गोरखधंधा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें