[nextpage title=”boy Unnatural rape in bahraich” ]

उत्तर प्रदेश में मासूम लगातार वहशियों का शिकार हो रहे हैं। पिछले दिनों राजधानी के आशियाना और पारा थाना क्षेत्र में किशोरियां बलात्कार का शिकार हुईं। इन मामलों में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। इन घटनाओं को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि बहराइच जिले में एक दरिंदे ने 5 वर्षीय मासूम बच्चे को खेत में ले जाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जब मासूम चीखने चिल्लाने लगा तो दरिंदे ने उसकी जीभ काट ली। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े और खून से लथपथ मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालात नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

अगले पेज पर देखिये वीडियो:

[/nextpage]

[nextpage title=”boy Unnatural rape in bahraich” ]

यह है पूरा मामला

https://www.youtube.com/watch?v=-S-NOomYtUE&feature=youtu.be

  • किसी इंसान की दरिंदगी किस हद तक जा सकती है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक 5 वर्षीय मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर उसकी जुबान काट दी गयी।
  • मामला थाना मोतीपुर के झगड़ावा गांव का है।
  • परिजनों के मुताबिक 5 साल मासूम बालक राजू वर्मा (नाम काल्पनिक) अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था।
  • तभी गांव का ही युवक राधेश्याम (26) वहां आया और मासूम को बहका कर अपने साथ सरसों के खेत में ले गया।
  • यहां आरोपी ने मासूम मिसाल के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। आरोपी ने पहले तो मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।
  • जब बच्चा शोर मचाने लगा तो दांत से बच्चे की जीभ काट दी।
  • साथ में खेल रहे बच्चों की निशानदेही पर परिजनों ने आरोपी को धरदबोचा और पुलिस को सूचना दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
  • जबकि मासूम की अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें