उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए शिक्षको को खुश करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में शिक्षक बनना चाहने वालों के लिए सरकार ने रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर भर्ती करने का फैसला किया है।

अधिकारियों को दिए निर्देश :

  • मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में इस बात का फैसला लिया कि सितंबर के अंत तक भर्ती की प्रक्रिया को शुरु कर दिया जाएगा।
  • काफी समय बाद के बाद सरकार ने उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला किया है।
  • इसके लिए अधिकारियों को उर्दू व बीपीएड शिक्षकों के खाली पदों की सूची तैयार करने का आदेश दिया गया है।

वोडाफोन ने उत्तर प्रदेश ईस्ट में लांच किया अपना ‘सुपर 4G नेटवर्क’!

  • प्रदेश सरकार की योजना आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 50 हजार शिक्षकों की भर्ती करने की है।
  • शासन द्वारा आदेश जारी हो जाने के बाद जल्द ही शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
  • इसके अलावा सरकार ने 16448 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया पहले ही शुरु कर दी है।
  • परिषदीय विद्यालयों में 50 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती ऑनलाइन होंगी।
  • प्रदेश सरकार के अनुसार इसके बाद जल्द ही नये शिक्षकों की भर्ती भी शुरू करने की योजना है।

प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल, 6 आईएएस अफसरों के तबादले!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें