सिटी मोन्टेसरी स्कूल (cms students) के पांच हजार छात्र आगामी 21 जून को तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ योग करेंगे।

  • यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है।
  • श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र आजकल बड़े जोर-शोर व उत्साह से योगाभ्यास में जुटे हैं।
  • सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों में प्रतिदिन प्रातः विशेष योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सी.एम.एस. छात्र योगाभ्यास कर रहे हैं।

yoga in cms lucknow

नरेंद्र मोदी लखनऊ में करेंगे योग

  • विदित हो कि आगामी 21 जून को तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जन-मानस को योग के प्रति जागरूक करने एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ पधार रहे हैं।
  • वह रमाबाई रैली स्थल पर आयोजित विशेष योग शिविर में प्रतिभाग करेंगे।
  • इस अवसर पर सी.एम.एस. के लगभग 5000 छात्र भी प्रधानमंत्री के साथ योग कर भारत की इस प्राचीन विरासत को विश्व के कोने-कोने में पहुंचाएंगे।
  • इसी की तैयारी हेतु सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस में योग प्रशिक्षण की कक्षाएं लगाकर छात्रों को योग सिखाने का कार्य नियमित रूप से चल रहा है।

yoga in cms lucknow

न्यूयार्क में 72 सदस्यीय दल करेगा योग

  • सी.एम.एस. का मानना है कि भारतीय संस्कृति के आदर्श ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की परिकल्पना को साकार करने में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
  • इसी संदर्भ में सी.एम.एस. का एक 72 सदस्यीय दल अमेरिका जा रहा है।
  • जो 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में आयोजित योग शिविर में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।
  • योग प्रदर्शन कर देश की सांस्कृतिक विरासत को सारे विश्व में प्रचारित-प्रवाहित करेगा।
  • इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

yoga in cms lucknow

दिव्यांगों के लिए अलग से व्यवस्था

  • योग दिवस पर आवश्यकतानुसार श्री श्री रविशंकर तथा श्रीरामदेव के योगस्कूल के छात्रों को भी मुख्य कार्यकम में सम्मिलित किया जायेगा।
  • लगभग 400 दिव्यांगों को अलग से योग कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु प्रशिक्षित किया जायेगा।
  • यह जिम्मेदारी आयुष मंत्रालय भारत सरकार, प्रमुख सचिव मा0 शिक्षा/उच्च शिक्षा/लखनऊ विकास प्राधिकरण/विकलांग जन विकास विभाग को दी गई है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2017: लखनऊ में एक साथ 50 हजार लोग करेंगे योग!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें