उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की फसल खरीदने के मामले में सपा सरकार के ढुलमुल रवैये की कड़ी आलोचना की थी, जिसके बाद भाजपा ने दो तिहाई बहुमत से सरकार बना ली है। वहीँ इसके साथ ही राज्य सरकार ने किसानों की फसल खरीद को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय शुक्रवार 31 मार्च किये थे। आदेश के तहत शनिवार 1 अप्रैल से किसानों की फसल की खरीद शुरू होनी है।
आज से शुरू होगी प्रदेश में गेहूं की खरीद:
- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शनिवार से पूरे प्रदेश में गेहूं की खरीद शुरू होने के आदेश दिए थे।
- यह आदेश शुक्रवार 31 मार्च को जारी किया गया था।
- जिसके बाद शनिवार से 5000 केन्द्रों पर फसल खरीद की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
- गौरतलब है कि, राज्य सरकार ने इस वर्ष करीब 80 लाख टन गेहूं खरीदने की घोषणा की है।
कुल उत्पादन 34.71 फ़ीसदी:
- उत्तर प्रदेश की नई राज्य सरकार ने इस बार यूपी में 80 लाख टन गेहूं की खरीद की बात कही है।
- गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश देश के गेहूं का करीब 34.71 फ़ीसदी उत्पादन करता है।
- ज्ञात हो कि, पिछले साल देश में कुल 9 करोड़ टन गेहूं की पैदावार हुई थी।
- साथ ही सपा सरकार पर मात्र 3 फ़ीसदी गेहूं की फसल खरीदने के आरोप लगे थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#5000 wheat buying center
#5000 wheat buying center will start their work from today after CM yogi order
#5000 wheat buying centers.
#5000 केंद्र आज से शुरू करेंगे गेहूं की खरीद
#Chief Minister
#chief minister yogi adityanath
#chief minister yogi adityanath order to 5000 wheat buying centers.
#CM yogi order
#Yogi Adityanath
#yogi adityanath order to 5000 wheat buying centers.
#उत्तर प्रदेश
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार