उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही कम समय में प्रदेश के भीतर विकास कार्यों की बात कर रहे हों, या महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था की, लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू भी यहीं मौजूद है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में करीब 4 साल से पीड़ित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी को चिट्ठियां(5100 postcard) लिखी हैं।

5100 लोगों ने लिखा मुख्यमंत्री योगी को पत्र(5100 postcard):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी 100 दिनों की सरकार को सफल सरकार बताते हैं।
  • लेकिन सूबे में बिगड़ी कानून-व्यवस्था, रुके विकास कार्य कुछ और ही कहानी कहते हैं।
  • इसी क्रम में सूबे के सुल्तानपुर जिले में करीब 4 साल से पीड़ित 5100 लोगों ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखा है।
  • इन 5100 लोगों ने पोस्टकार्ड भेजकर मुख्यमंत्री योगी से रास्ता बनाने की मांग की है।

इलाके की आबादी है 5 लाख(5100 postcard):

  • 5 लाख की आबादी सेतु निगम और रेलवे विभाग की लापरवाही के चलते पिछले 4 साल से पीड़ित है।
  • स्थानीय लोग एक वैकल्पिक रास्ते के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
  • जिसके बाद परेशान होकर स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने सीएम को पोस्टकार्ड भेजे।

पूरा मामला(5100 postcard):

  • 5100 पोस्टकार्ड भेजे जाने का यह मामला सुल्तानपुर पुलिस लाइन करौंदिया स्थित 33बी निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का है।
  • जहाँ सेतु निगम द्वारा 4 साल पहले ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।
  • लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति के चलते 4 साल बाद भी इसका निर्माण पूरा नही हो सका है।
  • वहीँ निर्माण कार्य शुरू होने के बाद भी राहगीरों के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था नहीं की गयी।
  • स्थानीय लोगों ने सांसद, विधायक और चेयरमैन समेत जिले के तमाम बड़े अधिकारियों से शिकायत की।
  • कहीं भी मामले की सुनवाई न होने के बाद लोगों ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखे।

क्या कहना है अधिकारियों(5100 postcard):

  • वहीँ मामले में अधिकारियों का कहना है कि, मामला संज्ञान में है।
  • मौके पर जाकर स्थानीय लोगों की समस्या को देखा गया है।
  • साथ ही इसके लिए सेतु निगम और रेलवे के अधिकारियों से भी बात की जा रही है।
  • वहीँ शासन को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 3,725 गांवों को मुख्यालय से जोड़ेंगे- परिवहन मंत्री

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें