आगामी विधानसभा विधानसभा चुनाव 2017 के लिए किये गए नामांकन में 66 प्रत्याशियों के पर्चे जांच के बाद खारिज कर दिए गए हैं। पर्चे खारिज किये जाने के बाद से प्रत्याशी मायूस हैं।

इन विधान सभाओं में खारिज किये गए पर्चे

  • निर्वाचन आयोग के अनुसार विधानसभा क्षेत्र मलिहाबाद में 11 नामांकन किये गए।
  • इनमें 2 पर्चे खारिज कर दिए गए, अब 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
  • विधानसभा क्षेत्र बीकेटी में 17 नामांकन किये गए।
  • इनमें 5 पर्चे खारिज कर दिए गए, अब 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
  • विधानसभा क्षेत्र सरोजनी नगर में 21 नामांकन किये गए।
  • इनमें 6 पर्चे खारिज कर दिए गए, अब 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
  • विधानसभा क्षेत्र लखनऊ पश्चिम में 21 नामांकन किये गए।
  • इनमें 4 पर्चे खारिज कर दिए गए, अब 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
  • विधानसभा क्षेत्र लखनऊ उत्तर में 29 नामांकन किये गए।
  • इनमें 13 पर्चे खारिज कर दिए गए, अब 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
  • विधानसभा क्षेत्र लखनऊ पूर्व में 29 नामांकन किये गए।
  • इनमें 14 पर्चे खारिज कर दिए गए, अब 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
  • विधानसभा क्षेत्र लखनऊ मध्य में 23 नामांकन किये गए।
  • इनमें 5 पर्चे खारिज कर दिए गए, अब 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
  • विधानसभा क्षेत्र लखनऊ कैंट में 28 नामांकन किये गए।
  • इनमें 13 पर्चे खारिज कर दिए गए, अब 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
  • विधानसभा क्षेत्र मोहनलालगंज में 20 नामांकन किये गए।
  • इनमें 4 पर्चे खारिज कर दिए गए, अब 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
  • इस प्रकार लखनऊ में कुल 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 198 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
  • इनमें से 66 प्रत्याशियों के पर्चे निर्वाचन आयोग ने खारिज कर दिए।
  • अब 132 प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में भाग्य आजमायेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें