15 अगस्त 2017 को भारत अपनी आजादी का 71वां स्वतंत्रता दिवस(71st independence day) मना रहा है, जिसके तहत हर साल की तरह इस बार भी लाल किले पर झंडारोहण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा लहराया और देश के नाम अपना संबोधन दिया, अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर से ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात की। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी देश की आजादी का 71वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जहाँ राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में झंडारोहण किया। झंडारोहण के बाद राज्यपाल राम नाईक ने राज्य के नाम अपना संबोधन किया।

आजादी के लिए शहीद होने वालों को नमन(71st independence day):

  • मंगलवार को आजादी के 71वें जश्न के मौके पर सूबे के राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में झंडारोहण किया।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि, आजादी के लिए शहीद होने वालों को नमन है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, संयोग से आज कृष्ण जन्माष्टमी भी है।
  • श्रीकृष्ण ने गीता के जरिये पूरे विश्व को सन्देश दिया।
  • श्रीकृष्ण ने गीता में कार्य करते रहने का सन्देश दिया।

[ultimate_gallery id=”99791″]

आज की स्थिति पर विचार करना चाहिए(71st independence day):

  • स्वराज के 70 सालों बाद आज की स्थिति पर विचार करना चाहिए।
  • 70 साल में स्वराज्य के बाद किये गए कार्यों पर विचार करना चाहिए।
  • आज के दिन देश को बुलंदियों पर पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।
  • देश के गरीबों को भी स्वतंत्रता का अहसास होना चाहिये।

ये भी पढ़ें: देश के खिलाफ उठने वालों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें