धीरे-धीरे यूपी से गिद्ध (Himalayan vulture) मनो एकदम गायब हो गए। ये गिद्ध पता नहीं कहां चले गए लोग अब इनको देखने के लिए तरस गए। अगर कहीं गिद्ध दिखाई दे जाता है लोग इसे कौतूहल मानते हैं। बता दें कि खूंखार डाकुओं की शरणस्थली कही जाने वाली चंबल घाटी में भी एक जमाने में गिद्धों की संख्या काफी अधिक हुआ करती थी। लेकिन धीरे-धीरे से गिद्ध गायब हो गए।

अपराधों से थर्राया लखनऊ: गुडम्बा में दो बहनों की हत्या!

हिमालय से गिद्ध आना हुआ शुरू

  • यहां के निवासियों का कहना है कि एक बार फिर से चंबल में गिद्धों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
  • हिमालयन गिद्ध इस क्षेत्र को अपना बसेरा बना रहे हैं।
  • लखना वन प्रभाग के अंतर्गत सारंगपुरा के बीहड़ों में पिछले वर्ष 23 दिसंबर को इसी प्रजाति का विशाल गिद्ध मिला था जो चलने-फिरने से लाचार था।
  • लोगों का कहना है कि जंगली जानवरों के हमले में उसके चोट आई थी।
  • उसकी 25 दिसंबर को मौत हो गई थी।

गुडम्बा में डबल मर्डर: दो महिलाओं की हत्या से सनसनी!

आठ फीट लंबा मिला गिद्ध

  • वन विभाग के अधिकारियों ने यह माना था कि हिमालय के किसी इलाके से भटककर यह गिद्ध यहां पर आया था।
  • यह गिद्ध करीब आठ फीट लंबा (पंख फैलाकर नापने पर) व 15 किलो वजन का वयस्क था।
  • वहीं इस वर्ष छह जून को लवेदी क्षेत्र के महात्मा गांधी इंटर कालेज परिसर में दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध का बच्चा मिला।

वीडियो: एटीएस ने की मॉकड्रिल, विधानसभा में बुलेट प्रूफ बॉक्स!

  • जो कहीं से भटककर आ गया था।
  • वन विभाग के अधिकारी यह मान रहे हैं कि हिमालयन गिद्ध का यह बच्चा यहीं पर जन्मा है क्योंकि इतना छोटा बच्चा लंबी दूरी तय नहीं कर सकता है।
  • उप क्षेत्रीय वन अधिकारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि किसी हिमालयन गिद्ध के परिवार ने चंबल इलाके में अपने बसेरा बना लिया है।
  • जिसकी प्रजाति यहां पर देखी जा रही है।
  • गिद्ध (Himalayan vulture) का यह बच्चा एक बार में करीब ढाई सौ ग्राम मांस खा रहा है और फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ है।

वीडियो: ट्रामा में हर तरफ शोर और दहशत का आलम!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें