राजधानी के कई दारोगा 8271 से भी अधिक विवेचनाओं (Investigations) पर कुंडली जमाए बैठे हैं। उनकी सुस्ती पीड़ितों पर भारी पड़ रही है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले न्याय की आस में टकटकी लगाए बैठे हैं।

यूपी में बड़े पैमाने पर ग्राम विकास अधिकारियों का तबादला!

  • ताज्जुब की बात तो यह है कि लंबित विवेचनाओं में हत्या, लूट, डकैती और दुष्कर्म जैसे संगीन घटनाओं के मुकदमे भी शामिल हैं।
  • आला अधिकारियों की फटकार का भी विवेचनाओं में लगे पुलिसकर्मियों पर असर नहीं पड़ा।
  • वीआइपी सहित अन्य ड्यूटी में व्यस्तता का हवाला देकर अपना बचाव कर रहे हैं।

अवैध वसूली के लिए सादे कागज पर चालान काट रहा आरटीओ विभाग!

गोमतीनगर थाने में सबसे अधिक 854 मामले लंबित

  • राजधानी के कुल 43 थाने हैं, इनमें गोमतीनगर थाने में विवेचना के सर्वाधिक 854 मामले लंबित हैं।
  • इनमें संगीन वारदातों से लेकर चोरी समेत मामूली घटनाएं भी शामिल हैं।
  • सीओ गोमतीनगर का कहना है कि थाने में हर पीड़ित की सुनवाई होती है।
  • एफआइआर भी दर्ज की जाती है।

यूपी के 20 जिले बालश्रम से प्रभावित, बरेली टॉप पर!

  • इसकी वजह से मामले अधिक हैं।
  • राजधानी की सबसे खास कोतवाली मानी जाने वाली हजरतगंज की पुलिस भी विवेचनाओं के निस्तारण में फिसड्डी है।
  • आंकड़ों के मुताबिक हजरतगंज कोतवाली में करीब 435 मामलों की विवेचना लंबित पड़ी हैं।
  • इसके बाद गाजीपुर थाना 312 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है।

पति बना एम्बुलेंस फिर भी पीठ पर पत्नी ने तोड़ा दम!

  • राजधानी पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम है।
  • पुलिस कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक घटना वाहन चोरी की दर्ज की जा रही हैं।
  • अभी तक करीब 2916 वाहन चोरी के मामलों की विवेचना लंबित हैं।
  • जबकि (Investigations) करीब 890 से ज्यादा लूट की घटनाओं की विवेचना लंबित हैं।

मड़ियांव में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार!

कृषि मंत्री राधामोहन सिंह की खुले में पेशाब करते हुए फोटो वॉयरल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें