उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में भू-माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किया था। जिसके बाद सभी जिले के जिलाधिकारियों को एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स के साथ मिलकर जिले के भू-माफियाओं पर लगाम लगाना था। बीते कई दिनों से प्रदेश में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स भू-माफियाओं को चिन्हित(939 land mafia) करने का काम कर रही थी।

सूबे में 7 महीने में 939 भू-माफिया चिन्हित(939 land mafia):

  • योगी सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किया था।
  • जिसके तहत एंटी भू-माफिया ने पिछले 7 महीनों में 939 भू-माफियाओं को चिन्हित कर लिया गया है।
  • इसके साथ ही योगी सरकार ने भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
  • इनमें से 240 लोगों ने सरकारी जमीनों पर कब्ज़ा किया था,
  • वहीँ तकरीबन 191 लोगों ने निजी जमीनों पर कब्ज़ा किया था,
  • ग्राम समाज की जमीन हथियाने वाले लोगों की संख्या 486 है।
  • वहीँ 22 लोगों ने बिल्डिंग पर कब्ज़ा किया था।

एंटी भू-माफिया ने की 40 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त(939 land mafia):

  • सरकार द्वारा गठित एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किये जाने के बाद से अब तक 939 भू-माफिया चिन्हित किये गए हैं।
  • जिसके बाद 6 माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।
  • इसके साथ ही अब तक कुल 40 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की गयी है।
  • साथ ही भू-माफियाओं के खिलाफ 1363 मुक़दमे भी पंजीकृत किये गए हैं।
  • 10 भू-माफियाओं के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किये गए हैं।
  • इसके साथ ही 37 भू-माफियाओं की हिस्ट्रीशीट भी खोली गयी है

सरकारी जमीन हथियाने में पूर्व विधायक भी आगे(939 land mafia):

  • योगी सरकार की एंटी भू-माफिया टास्क फ़ोर्स ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • जिसके तहत अब तक कुल 939 भू-माफिया चिन्हित किये जा चुके हैं।
  • सूबे के भू-माफियाओं को टास्क फोर्स द्वारा चिन्हित किया गया है।
  • एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स ने अपनी डिफॉल्टरों की सूची तैयार कर ली थी।
  • इस सूची के मुताबिक, लखनऊ जिले में सरकारी जमीन हथियाने में जनता के नुमाइंदे सबसे आगे हैं।
  • सूत्रों के मुताबिक, सूची में जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख समेत पूर्व विधायक भी शामिल हैं।

हुसैनाबाद ट्रस्ट बना रहा है हिटलिस्ट(939 land mafia):

  • सूबे में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • इसके साथ ही लखनऊ का हुसैनबाद ट्रस्ट भी अपनी हिटलिस्ट बना रहा था।
  • इस हिटलिस्ट में उन सभी के नाम होंगे जो बगैर ट्रस्ट का किराया भरे करोड़ों रुपये महीने में कमा रहे हैं।
  • गौरतलब है कि, हुसैनबाद ट्रस्ट के मुताबिक बिना किराये दिए करीब 400 किरायेदारों ने कब्ज़ा किया हुआ है।
  • इसके साथ ही व्यावसायिक संपत्तियों के लिए भी 99 किरायेदारों को नोटिस भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: तारीख ख़त्म लेकिन प्रशासन को नहीं मिले भू-माफिया!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें