Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

आगराः सामूहिक विवाह में लड़की ने लड़का बनकर की शादी, मचा हड़कंप

A girl got married after becoming boy in Agra District1

A girl got married after becoming boy in Agra District1

आगरा जिले के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के टेड़ी बगिया में एक ऐसा वाक्या सामने आया है, जिसमें एक लड़की ने लड़का बन कर शादी कर ली। दोनों लड़कियों ने ये शादी हाल में ही आयोजित भीमनगरी में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में की। ये भेद खुलकर सबके सामने आ गया तो परिजनों में हडकंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां एक साथ रहना चाहती हैं, लेकिन परिजन इस बात का विरोध कर रहे हैं।फिलहाल पुलिस दोनों युवतियों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन युवतियां है कि मानने को तैयार नही है।

दोनों को पती थी एक दूसरे की सच्चाई

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=rZYSWZQk8cI&feature=youtu.be” poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/04/Untitled-6-copy-9.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

बताया जा रहा है कि थाना एत्माउद्दोला इलाके की टेडी बगिया का सोनी से कार्तिक बने कथित लड़के ने प्रीति नाम की युवती को प्रेम जाल में फंसाया। इन दोनों की मुलाकात इलाके में ही हुई प्रीति एक स्कूल में पढ़ाती थी और सोनी बही पास में जॉब करती थी। जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो कार्तिक ने प्रीति के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन जब तक प्रीति को सोनी से कार्तिक बनी कथित लड़के की सच्चाई पता लग चुकी थी, लेकिन वह दोनों इतनी आगे बढ़ चुकी थी कि उनको पीछे लौटना नहीं था।

एक दूसरे से करते हैं बेइंतहा मोहब्बत

प्रीति के घर वालों को यह मालूम नहीं था कि सोनी से कार्तिक बने कथित लड़के की हकीकत क्या है। वह वाकई लड़का है या फिर हकीकत में लड़की। आज जब सोनी कार्तिक कथित लड़का जब प्रीति को विदा कराने प्रीति के घर गया तो सोनी का भेद खुल गया। प्रीति के घर वालो ने कथित लड़के की पिटाई कर दी। इसी दौरान प्रीति अपने प्यार को बचाने के लिए छत से कूद गई। मामला पुलिस में पहुंच गया। मौके पर पहुंची दोनों युवतियों को थाने ले आयी और दोनों के परिजनों को भी बुला लिया। दोनों के परिजन इस बात से अनिभिज्ञ थे कि लड़का कार्तिक लड़का नही बल्कि लड़की है। फिलाहल पुलिस और परिजन दोनों युवतियों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन दोनों युवतियां थाने बैठ मरने की धमकी दे रही है कि अगर हम दोनों को किसी ने भी अलग किया तो वो जान दे देगी। वो एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करती है।

ये भी पढ़ें- खौफ के साये में दारोगा: बदमाशों के डर से परिवार सहित किया पलायन

ये भी पढ़ें- 29 पिंक शौचालय और 9 महिला पुलिस चौकी से शहर में बढ़ेगी महिला सुरक्षा

ये भी पढ़ें- विधानसभा के युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, महिला सिपाहियों ने बचाई जान

ये भी पढ़ें- मथुरा में आईपीएल टी-20 मैच में सट्टा लगाते चार गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- अब साक्षी महाराज ने नाइट क्लब का उद्घाटन कर की योगी सरकार की फजीहत

Related posts

कॉर्निया प्रत्यारोपण से 200 लोगों की जिंदगी हुयी रोशन  

Vasundhra
7 years ago

लखनऊ: पर्यावरण संतुलन बनायें रखने के लिए छात्राओं ने चलाया जागरूकता अभियान

UP ORG DESK
5 years ago

सीतापुर: गुमशुदा लड़की को ढूंढने में असमर्थ लहरपुर पुलिस पर आरोप

Srishti Gautam
6 years ago
Exit mobile version