उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और उसके पास पास के क्षेत्रों की महिलाओं को प्रदेश सरकार की एक बड़ी सौगात जल्द ही मिलने वाली है। दरअसल लखनऊ में उच्च सुविधाओं से लैस दूसरा रेफरल हॉस्पिटल बनकर तैयार हो चुका है। बताया जा रहा है कि इस महीने के अंत तक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस हॉस्पिटल का उद्घाटन कर सकते हैं।

  • अभी तक सिर्फ क्वीन मेरी ही रेफरल हॉस्पिटल के रूप में राजधानी में स्थित था।
  • अब गोमतीनगर विस्तार में राजधानी की महिलाओं को इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
  • मालूम हो कि शहर का इकलौता रेफरल हॉस्पिटल होने के कारण क्वीन मेरी में लोड बहुत अधिक था।
  • जिसके कारण यहां इलाज में कई तरह की समस्याएं देखने को मिल रहीं थीं।
  • अमूमन सीएचसी, पीएचसी और अन्य अस्पतालों से महिला मरीजों को क्वीन मेरी ही रेफर किया जाता था।
  • जिससे हमेशा ही बेहतर इलाज का संकट बरकरार रहता था।
  • अब इस नए रेफरल अस्पताल के खुलने के बाद महिलाओं को इलाज में सुविधा मिल सकेगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा हॉस्पिटलः

  • गोमती नगर विस्तार में बनी यह नया अस्पताल 200 बेड का होगा।
  • अस्पताल के निर्माण में करीब 61 करोड़ रूपये की लागत आयी है।
  • इसका निर्माण कार्य 1 जनवरी 2013 को शुरू हुआ था, जोकि अब लगभग पूरा होने को है।
  • इस अस्पाल के ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी बनाया गया है।
  • जिसमें डॉक्टर रूम, फार्मेसी और अन्य सुविधाएं भी दी गई हैं।

ग्राम रोजगार सेवकों को सीएम अखिलेश की बड़ी सौगात!

  • मरीज व तीमारदारों की सुविधा का ध्यान रखते हुए ग्राउंड फ्लोर पर एक कैंटीन भी बनाई गयी है।
  • इस फ्लोर पर इग्‍जामिनेशन रूम, माइनर ओटी, इमरजेंसी रूम, स्‍पेशल केयर वार्ड आदि मौजूद हैं।
  • दूसरे फ्लोर पर 16 कमरे वार्डों के लिए भी रखे गए हैं।
  • तीसरे फ्लोर पर लैब, पैथोलॉजी, सैम्‍पल कलेक्‍शन रूम, मेमोग्राफी रूम, एक्‍सरे व एमआरआई बनाया गया है।
  • चौथे फ्लोर पर मेजर ऑपरेशन थियेटर, प्री व पोस्‍ट ओपरेटिव वार्ड सहित अन्‍य सामान्‍य वार्ड है।
  • वहीं, अस्पताल के पांचवे फ्लोर पर प्राइवेट वार्ड बनाये गए हैं।
  • शहीद पथ के निकट होने के कारण मरीजों को हॉस्पिटल पहुंचने में भी सुविधा रहेगी।

अक्टूबर से प्रदेशवासियों को मिलेगी 24 घंटे बिजली की सौगात

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें