उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा परिवर्तन रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आगामी 20 नवम्बर को पीएम नरेन्द्र मोदी की आगरा में एक रैली प्रस्तावित है। भारतीय जनता पार्टी के आगरा मंडल के पदाधिकारी अभी से इसकी तैयारियों में जुट गए है। वे हर कीमत पर आगरा में पीएम मोदी को इस रैली को सफल बनाकर विरोधियो को भाजपा की ताकत का एहसास दिलाना चाहते है।

युद्धस्तर पर हो रही है तैयारियां :

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावो के मद्देनजर भाजपा 20 नवम्बर को रैली कर चुनावी बिगुल फूंकने वाली है।
  • इस रैली के लिए सभी भाजपा नेताओं ने आगरा के शहरी और ग्रामीण इलाको में जाकर लोगो से मुलाक़ात की।
  • भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पीएम मोदी की इस रैली में 2 लाख की भीड़ लाने का दावा किया जा रहा है।
  • पीएम मोदी की यह रैली आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में रखी गयी है।

यह भी पढ़े : सपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में सड़कों पर करेंगे नोटबंदी का विरोध!

  • आगरा के डीएम, एसपी ने खुद जाकर मैदान का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए।
  • इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने हेतु भाजपा का `मन की बात` रथ आगरा आ गया है।
  • यह रथ भी सपा के विकास रथ की तरह ही हाईटेक सुविधाओं से युक्त है।
  • आगरा की हर विधानसभा में यह रथ जाकर केंद्र की योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाएगा।

यह भी पढ़े : भष्ट्राचारी और रिश्वतखोर किसी भी लाइन में नही हैं- रामगोपाल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें