मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 7 लोगों की मौके पर मौत

  • मथुरा में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव क्षेत्र के गांव बुर्ज सुखदेव के निकट बेकाबू एंबुलेंस ने सैंट्रो और आई टेन कार को टक्कर मार दी |
  • इस दुर्घटना में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए |
  • सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया |
  • जहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है |
  • हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई |
विधिवत मिली जानकारी के अनुसार
  • मथुरा में बलदेव क्षेत्र के गांव सुखदेव बुर्ज के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुुबह एक कार और एंबुलेंस आमने-सामने टकरा गईं।
  • इसमें 7 लोगों की मौत हो गई।
  • हादसा चेंज नंबर 138 के पास हुआ।
  • कार टूंडला से नोएडा की ओर जा रही थी, जबकि एंबुलेंस दिल्ली से बिहार के लिए शव लेकर जा रही थी।
  • घायलों को जिला अस्पताल से आगरा भेजे जाने की खबर है।
  • मिली जानकारी के अनुसार नोएडा की ओर से आ रही एंबुलेंस (जेके 02 सीबी 0102) बिहार के लिए शव लेकर निकली थी। एक्सप्रेसवे के चेंज नम्बर 138 के पास किसी वजह से एंबुलेंस बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंच गई।
  • उसी समय सामने से टूंडला में शादी समारोह से लौटकर दिल्ली जा रही कार (यूपी 80 सीजी 4860) आ गई।
  • कार में तीन लोग सवार थे, इसमें दोनों ओर से 7 लोगों की मौत हो गई।
  • मृतकों में दो महिलाएं, एक बालिका व अन्य पुरुष हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

uttar Pradesh  Hindi News से जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमेंफेसबुक पर ज्वाइन करें और ट्विटर परफॉलो करें

यूट्यूबचैनल (YouTube)  को सब्सक्राइब करें

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें