संवेदनहीनता की सारी हदें पार करने वाली ओडिशा की एक घटना सामने आयी है।एक गर्भवती महिला एक साथ घटी इस घटना की जितनी निंदा की जाये कम है। दअरसल, एंबुलेंस का ड्राइवर असुविधा से बचने के लिए एक गर्भवती को बीच सड़क पर छोड़कर गाड़ी लेकर भाग गया।ऐसे में मजबूरी में परिजन गर्भवती महिला को बांस में लटकाकर अस्पताल ले गए जहाँ उसका इलाज हुआ।

ये भी पढ़ें  :‘इण्टरनेशनल इण्टरफेथ कान्फ्रेंस’ में जुटेंगे कई देश!

बीच सड़क में गर्भवती महिला को उतारा

  • हमारे देश में हर दिन स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने पर तमाम चर्चाएं होती हैं।
  • बावजूद इसके रोजाना मरीजों के साथ लापरवाही की घटनाएं सामने आती हैं।
  • ओडिशा में एक गर्भवती महिला को उसके घरवाले को 16 किलोमीटर तक बांस के ऊपर एक चादर में बांधकर अस्पताल ले जाना पड़ा।
  • ऐसा उन्हें इसलिए करना पड़ा क्योंकि एंबुलेंस का ड्राइवर उसे बीच सड़क पर छोड़कर भाग गया था।
  • जानकारी के मुताबिक गर्भवती को लेबर पेन होने पर उसके घरवाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे।
  • कालाहांडी जिले के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती के लिए उसे सरकारी एंबुलेंस ले जाया जा रहा था।
  • लेकिन रास्ते में बारिश की वजह से एक पेड़ गिरा था।
  • ऐसा देख एंबुलेंस के ड्राइवर ने महिला को उसी हालत में बीच सड़क पर छोड़ दिया।
  • और खुद वहां से गाड़ी लेकर चला गया।
  • बीच सड़क पड़ी महिला की हालत लगातार बिगड़ रही थी।
  • ऐसे में उसके घरवालों ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए बांस की मदद ली।
  • और सरकारी अस्पताल में बांस से लटकाकर ले गए।
  • वहां पहुंचने के बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है।
  • हालांकि गनीमत ये रही की इतना होने के बाद भी मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।

ये भी पढ़ें  :DM बाराबंकी ने लगाई चाइनीज फूलों पर रोक!

पहले भी हुई है ऐसी घटना

  • इस मामले में जब कालाहांडी के सीडीएमओ से बात की गयी तो उन्होंने बताया।
  • कि हमने मरीजों के लिए सभी सुविधाओं का इंतज़ाम किया था।
  • लेकिन दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी खराब होने की वजह से लोगों तक पहुंचने में समस्या होती हैं।
  • हालांकि आपको बता दें कि ओडिशा में इस तरह का ये पहला मामला नही हैं।
  • कुछ दिन पहले ही एंबुलेस की सुविधा नहीं मिलने से एक बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें