उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जेल में बंद एक कैदी ने आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद जेल में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।

पत्नी और बच्चे की हत्या करने के चलते बंद था जेल में:

  • सूबे की राजधानी लखनऊ की जेल में एक कैदी ने आत्महत्या कर ली है।
  • मृतक कैदी का नाम श्रवण बताया जा रहा है, जो काकोरी का रहने वाला था।
  • मृतक श्रवण लखनऊ की जेल में अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या के सिलसिले में सजा काट था।
  • अधिकारियों ने कैदी के शव का पोस्टमोर्टम का आदेश दे दिया है।

तनाव और अवसाद से ग्रसित था कैदी:

  • काकोरी के काजीखेड़ा गांव के निवासी श्रवण को 26 फरवरी 2016 को जिला जेल लाया गया था।
  • श्रवण का तनाव और अवसाद के चलते जेल के अन्य कैदियों से अक्सर झगड़ा होता था।
  • हाइपर टेंशन के चलते बीते 24 अगस्त को उसे अस्पताल में दिखाया गया था।
  • गौरतलब है कि, वहां भी श्रवण ने कैदियों से मारपीट की थी।
  • जिसके बाद उसे अलग बैरक में रखा गया था।
  • रविवार की रात 9.30 बजे श्रवण ने टॉयलेट के पार्टीशन पर चढ़कर अपनी बनियान से फंदा लगा लिया।
  • फांसी पर कैदी को लटकते देख प्रधान बंदी रक्षक ने शोर मचाया, लेकिन तब तक श्रवण मर चुका था।श्रवण इससे पहले भी जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश कर चुका था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें