जनपद मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक कालोनी स्थित एक 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें एक 13 साल के एक किशोर ने मासूम को चांदी के अंगूठी का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया है। वहीं पीड़ित बच्ची का मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसमें पुलिस ने किशोर के खिलाफ धारा 376 सहित पास्को एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

किशोर के झांसे में आ गई बच्ची

जानकारी के अनुसार जनपद मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में रहने वाली एक 9 साल की मासूम बच्ची बलात्कार करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोर भी उसी कालोनी में रहता है। आरोप है कि 13 साल के किशोर ने उस समय दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, जब उसकी मां मजदूरी करने के लिए बाहर गयी हुई थी। पीड़िता के मां के अनुसार आरोपी किशोर ने मासूम को चाँदी की अँगूठी देने का लालच दिया। जिसके झांसेे में आकर बच्ची उसके साथ चली गई। जिसके बाद एकांत में ले जाकर घटना को अंजाम दिया।

जान से मारने की दी धमकी देकर कराया चुप

वहीं पीड़ित बच्ची ने बताया कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसको चुप करा दिया। जिसके बाद उसने किसी से कुछ नहीं बताया। वहीं बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात की जानकारी परिजनों को दूसरे बच्चों से हुई। घटना की जानकारी होते ही बच्ची से पूछताछ की तो पूरे मामले की जानकारी हो गई। जिसके बाद परिजनों के होष उड़ गए। घटना की जानकारी के बाद पीड़ित बच्ची की माँ उसको लेकर थाने पहुँची जहाँ आरोपी किशोर के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने किया किशोर को गिरफ्तार

इस मामले में मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ 376 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः शकुंतला विवि के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी

ये भी पढ़ेंः मेरठः पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें