लखनऊ. आम आदमी पार्टी लखनऊ के जिला संयोजक गौरव माहेश्वरी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लखनऊ के महापौर डॉ. दिनेश शर्मा पर लखनऊ नगर निगम के टेंडर घोटाले में 5400 करोड़ रूपये के गबन का आरोप लगाया है। गौरव ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों से लगातार ‘आप’ हमला बोलते हुए दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग कर रही है। लेकिन इस घोटाले को महापौर एवं नगर निगम के अधिकारी छुपाने में लगे हुए है एवं शासन को सही आकड़ो की जानकारी भी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लूटपाट और गबन उजागर होने के डर से महापौर ने जनसूचना अधिकारी को आर.टी.आई. लेने से मना किया है।
यह हैं ‘आप’ के आरोप
- बता दें कि पूर्व में भी गौरव माहेश्वरी ने इस भ्रष्टाचार के आंकड़ो को पता लगाया।
- भविष्य में इसका खुलासा करने के लिए वर्ष 2015-16 में लखनऊ के 110 वार्डो में तेरहवें वित्त आयोग
- अवस्थापना निधि, नगरीय सड़क सुधार योजना, अन्त्योष्ठी स्थल विकास, जे.एन.एन.यू.आर.एम.
- विधायक निधि, सांसद निधि, नगरीय जल निकासी योजना जैसी महत्वपूर्ण निधियो के अंतर्गत कराये गए कार्यो की जानकारी
- 1500 आर.टी.आई के माध्यम से मांगी गयी थी।
- आरोप है कि लगभग 1500 RTI में एक का भी जवाब नगर निगम द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है।
- सोमवार को गौरव माहेश्वरी पुन: 220 आर.टी.आई. ले कर नगर निगम पहुचे।
- वर्ष 2014-15 में 13वें वित्त आयोग, अवस्थापना निधि के 110 वार्डो में कार्यो की जानकारी मांगी गयी थी।
- गौरव माहेश्वरी के पहुचते ही सम्बंधित बाबू ने आर.टी.आई लेने से मना किया।
- जिस पर गौरव माहेश्वरी द्वारा अपर नगर आयुक्त पी. के. श्रीवास्तव से मुलाकात की गयी।
- पी. के. श्रीवास्तव ने RTI प्राप्त करने में अपनी असमर्थता जताई।
- काफी बहसबाजी के बाद एक भी आर.टी.आई. प्राप्त नहीं करवाई।
- गौरव ने कहा कि महापौर ने 5400 करोड़ रुपयों की लूटपाट उजागर होने के डर से RTI लेने से मना किया है।
- जल्द ही और भी आर.टी.आई. तैयार की जा रही है जिसको लेकर कार्यकर्ताओ संग नगर निगम जायेंगे।
- अगर तब भी आर.टी.आई. प्राप्त नहीं की गयी तो वही बैठ कर धरना दिया जाएगा।
- जरुरत पड़ने पर आर.टी.आई. को वापस करने पर इन लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जायेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.