बुलंदशहर में माँ और बेटी के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में समाजवादी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया !

आम आदमी पार्टी के धरना प्रदर्शन के मुख्य बिंदु:-

  • आज लखनऊ में आम आदमी पार्टी के संयोजक गौरव महेश्वरी के नेतृत्व में जी.पी.ओ गाँधी प्रतिमा पर आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
  • आम आदमी पार्टी के द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया।
  • जी.पी.ओ गाँधी प्रतिमा पर प्रदर्शन करते हुये आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस घटना की निंदा करते हुये सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की माँग की।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वैभव महेश्वरी ने इस घटना की निंदा करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले एक साल में लगभग 2750 बलात्कार और 1246 हत्यायें हो चुकी हैं।

  • आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वैभव महेश्वरी ने समाजवादी सरकार पर आरोप लगते हुये कहा कि यह सब घटनाएं समाजवादी पार्टी की सरकार के संरक्षण में हो रही हैं।
  • आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वैभव महेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश की कानून व्यवस्था को संभालने में सक्षम नहीं हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वैभव महेश्वरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता आपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।

  • वैभव महेश्वरी ने कहा कि कानून व्यवस्था को संभालने में सक्षम नहीं हो पाने पर नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिये।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें