उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी ताल ठोंक दी है। इसी क्रम में पहली बार निकाय चुनाव लड़ने जा रही आम आदमी पार्टी ने आज लखनऊ में अपना निकाय चुनाव (body elections uttar pradesh ) पर घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

आप ने जारी किया घोषणा पत्र :

  • उत्तर प्रदेश क विधानसभा चुनावों के बाद सभी की नजर इस निकाय चुनाव पर लगी हुई है।
  • भाजपा के साथ ही सपा, कांग्रेस और बसपा ने इस चुनाव की तैयारी करना शुरू कर दिया है।
  • आम आदमी पार्टी भी यूपी निकाय चुनाव लड़ने जा रही है।
  • आम आदमी पार्टी की तरफ से लखनऊ में घोषणा पत्र जारी किया गया।
  • इस घोषणा पत्र को आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष और संजय सिंह ने जारी किया।
  • लखनऊ के लालबाग स्थित अलोरा होटल में प्रेस कॉन्फरेंस कर इसे जारी किया गया।

ये भी पढ़ें, मंत्री के काफिले से रौंदे बच्चे के परिवार की अखिलेश ने की मदद

  • आम आदमी पार्टी ने 27 बिंदुओं पर निकाय चुनाव का घोषणा पत्र जारी किया।
  • इसमें कहा गया कि मोहल्ला क्लिनिक बनेगी और हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ़ होगा।
  • साथ ही घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा की भी बात कही गयी है।
  • सार्वजनिक जगह पर महिला शौचालय बनाने की बात आप ने कही है।
  • घोषणापत्र में कहा गया कि पार्किंग फीस को आधा कर पार्किंग माफिया से निजात दिलाई जायेगी।
  • साथ ही नगर निकाय में सफाई कर्मियों को समयबद्ध सैलरी दिलाने की बात कही गयी है।

ये भी पढ़ें, मायावती की मूर्ति तोड़े जाने को लेकर अमित जानी ने किया ‘बड़ा खुलासा’

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें