आम (aam mahotsav 2017) का नाम याद आते ही आप के मुंह में भी पानी आ जाता होगा। अरे! आये भी क्यों ना…. नवाबों के शहर लखनऊ के मलिहाबाद का आम जो पूरी दुनियां में मशहूर है। जी हां! यह सच है इसीलिए शुक्रवार को यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी दो दिवसीय आम महोत्सव 2017 का शुभारंभ करेंगे। यह आम महोत्सव आज और कल तक चलेगा।

ये भी पढ़ें- नगर निगम का प्रचार एजेंसियों पर 52 करोड़ रुपये बाकी!

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा आम महोत्सव

  • आम महोत्सव-2017 को लेकर खास तैयारी की गई है।
  • इस महोत्सव में आम की 700 से ज्यादा किस्में एक ही जगह आप को देखने और खरीदने को मिलेंगी।
  • आम महोत्सव में पूरे देश के आम देखने को मिलेंगे।
  • पूर्व सपा सरकार में आम महोत्सव का आयोजन जनेश्वर मिश्रा पार्क में किया गया था।
  • इस दौरान बेकाबू भीड़ ने आम की लूट मचा दी थी।
  • इस बार आम महोत्सव का आयोजन भाजपा सरकार इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 24 और 25 जून को कर रही है।

ये भी पढ़ें- चिड़िया घर में नई टिकट दर, ईद का मजा होगा दोगुना!

  • आम महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी करेंगे।
  • कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:00 बजे की जायेगी।
  • आम महोत्सव में भाजपा के तमाम नेता भी मौजूद रहेंगे।
  • उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हाफेड) की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- गर्भवती महिला को दबंगो ने लात-घूंसो से पीटा!

सेल्फी लेने का क्रेज

  • आम महोत्सव में जहां लोगों की भीड़ इसे देखने के लिए उमड़ती है।
  • वहीं तरह-तरह के आमों के साथ सेल्फी लेने का भी क्रेज भी रहता है।
  • युवतियां और युवा अपने परिवार के साथ विभिन्न आमों की किस्मों के साथ सेल्फी लेते दिखते हैं।
  • इन युवाओं में एक अलग तरीके का क्रेज देखने को मिलता है।
  • आम महोत्सव (aam mahotsav 2017) में हजारों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- रेस्क्यू वैन का आज मुख्यमंत्री योगी करेंगे शुभारम्भ!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें