मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा किसानों पर बर्बरतापूर्वक गोलियां बरसा कर किसानों की हत्या के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी (farmers shot) उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों द्वारा शासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मध्य प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग की गई। इसी क्रम में लखनऊ इकाई ने जिला सचिव एस.पी.बागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट जाकर एडीएम सिटी को ज्ञापन सौपा।

ये भी पढ़ें- वीडियो: प्रेमिका के सामने प्रेमी की सड़क पर पिटाई!

तानाशाह है भाजपा सरकार

  • जिला संयोजक गौरव महेश्वरी ने कहा कि कल भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार ने तानाशाह रवैया दिखाते हुए आम आदमी पार्टी के केंद्रीय दल को पीड़ित किसानों से नहीं मिलने दिया।
  • उन्हें सरकार के इशारे पर मंदसौर, पुलिस ने डोडर टोल नाके पर जबरदस्ती रोक लिया।
  • इस दल में दिल्ली से राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह, सांसद भगवत मान, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष व पूर्व मंत्री एवं विधायक सोमनाथ भारती थे।

ये भी पढ़ें- ओवरटेक करने के चक्कर में भिड़ी जीप-डीसीएम, 12 घायल!

  • उन्होंने कहा कि जब आप प्रतिनिधमंडल को डोडार टोल पर रोक दिया गया तो पीड़ित किसान के परिवार और गोली कांड के प्रत्यक्षदर्शियों आप नेताओं से मिलने डोडार टोल ही पहुंच गए।
  • पीड़ित परिवार के रिश्तेदार श्रीराम पाटीदार ने बताया कि किसानों को पुलिस द्वारा सीधी गोली मारी गई है।
  • यह दुर्घटना नहीं, हत्या है।
  • उन्होंने शिवराज पर हमला करते हुए कहा कि शिवराज ने किसानों को पहले आत्महत्या के लिए मजबूर किया और अब उनकी खुले आम हत्या करवा रहे हैं।
  • उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देंना चाहिए।

ये भी पढ़ें- युवक की हत्या करके शव छत पर फेंका, मचा हड़कंप!

किसानों से मिलने के वजय योग कर रहे मोदी

  • राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि छोटी छोटी बात पर प्रतिक्रिया देने वाले मोदी आज किसानो की खुली हत्या और किसान आंदोलन पर चुप है।
  • कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह किसानों से मिलने की जगह बाबा रामदेव बाबा के साथ योग कर रहे है।
  • मुख्य मंत्री शिवराज सिंह तो नर्मदा यात्रा के ढोंग में व्यस्त है और उन्हें किसानों की कोई फिक्र नहीं है।
  • इसलिए आज किसान आंदोलन को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें- सहारनपुर: अवैध खनन की जांच करने पहुंची CBI की टीम!

  • वहीं अवध प्रान्त संयोजक अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि पूरे देश के किसानों का यही हाल है।
  • हर जगह किसान आत्महत्या को मजबूर है चाहे उत्तर प्रदेश हो, पंजाब हो या मध्य प्रदेश।
  • अपनी छोटी-छोटी वाजिब मांगो के लिए भी किसान को आंदोलन करना पड़ रहा है।
  • मोदी और शिवराज दोनों किसान विरोधी है।
  • देश के चंद पूंजीपतियों के 114000 करोड़ रुपये के कर्ज़ अगर माफ किये जा सकते हैं तो किसानों के कर्ज क्यों नहीं सरकार माफ करती।

ये भी पढ़ें- वीडियो: पुलिस ने दिव्यांग महिला के घर में घुसकर की तोड़फोड़।

  • जिला प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश का किसान बहुत परेशान है और कर्ज में बुरी तरह से डूबा हुआ है।
  • मोदी ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू कर किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना दाम दिलवाने का वादा किया था, पर वो वादा भी जुमला निकला।
  • ज्ञापन जिला सचिव एस.पी.बागी, जिला कोषाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव के साथ बालगोविन्द वर्मा, वंशराज दुबे, प्रोनित छाबड़ा, कमर अव्वास, अजय गुप्ता, राजू यादव, दुर्गेश चौधरी, तुषार श्रीवास्तव ने दिया।

ये भी पढ़ें- वीडियो: तड़पता रहा मासूम, अधिकारी उड़ाते रहे दावत! 

यह हैं प्रमुख मांगे

  • 1 मंदसौर गोली कांड (farmers shot) के सभी आरोपी अफसरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज उनकी गिरफ्तारी की जाए।
  • 2. किसानों के कर्ज़ को तत्काल माफ किया जाए ताकि वो आत्महत्या को मजबूर न हो।
  • 3. किसानों को फसल के दाम स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार लागू कर फसल की लागत डेढ़ गुना किया जाए।
  • 4. किसानों को (farmers shot) सिचाई हेतु बिजली 24 घंटे उपलब्ध कराई जाए।

ये भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी से बढ़े संक्रामक रोग, पटे पड़े अस्पताल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें