आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार द्वारा आप कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को गलत बताया है।

मुख्यमंत्री अखिलेश का पुतला फूंकने पर हुई थी गिरफ़्तारी:

  • आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर गिरफ्तार हुए 4 आप कार्यकर्ता की गिरफ़्तारी को गलत बताया है।
  • आप नेता ने कहा कि, ‘यूपी सरकार गुंडों पर कार्रवाई के बजाय, जनता की आवाज़ दबा रही है’।
  • गौरतलब है कि, आप कार्यकर्ताओं ने यूपी के सीएम अखिलेश यादव का गाजियाबाद में पुतला फूंका था, जिसके बाद उन्हें कविनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था।
  • जिस पर संजय सिंह ने कहा कि, लोकतंत्र के दायरे में रहकर किये गए प्रदर्शन पर इस तरह की कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।
  • इसके चलते आप के समर्थक 8 अगस्त को सूबे की समाजवादी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
  • आप नेता ने कहा कि, प्रदर्शन की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी जाएगी और इसके लिए परमिशन की जरुरत नहीं है।
  • मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि, पीएम नरेन्द्र मोदी डंडे के बल पर सरकार चलाना चाहते हैं।
  • गौरतलब है कि, बुलंदशहर में हुए गैंगरेप के मामले में आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था।
  • विरोध प्रदर्शन में उन्होंने, यूपी के सीएम अखिलेश यादव को पुतला भी फूंका था।
  • जिसके चलते 4 आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था।
  • मामले में कचहरी चौकी इंचार्ज नरेंद्र ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसके बाद उनकी गिरफ़्तारी की गयी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें