भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बबली गौतम के द्वारा आरती गौतम को लखनऊ जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ बनाया गया है। इस मौके पर आरती गौतम ने बताया महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व किसान समस्याओं के लिए संघर्ष करूंगी। आरती ने बताया महिलाओं पर अत्याचार में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन में शामिल होकर में किसान समस्याओं सहित महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएगी। वह महिलाओं के हक़ में आवाज बुलंद करेंगी।

आरती गौतम ने कहा कि आज की नारी एक शक्ति है, इसलिए मुझे विश्वास है कि जागरूक और महिला सशक्तिकरण के द्वारा हम एक बेहतर कल का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली योगी सरकार की नाकामी दिखाई दे रही है। शुरुआत में जरूर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संजीदगी नजर आई। पूरे प्रदेश में विशेष पुलिस दस्ते बनाकर तैनात कर दिए गए लेकिन क्राइम अंगेस्ट वुमेन के खिलाफ इनकी मुहिम कितने दिन कारगर रही लेकिन ये योजनाएं कुछ दिन बाद ठप हो गईं। अब केवल सीएम और उनके मंत्री मंचों से ही अपराध में कमी का ग्राफ कम होने का गुणगान कर रहे हैं जबकि जमीनी हकीकत सबके सामने है। प्रदेश में रेप और छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाएं इसका सबूत पेश कर रही है। इस मौके पर भाकियू के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इनपुट – ज्ञानेंद्र

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें