पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान आज सपा में शामिल हो गए। सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने की मौजूदगी में पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान ने आज बसपा को छोड़कर सपा का दामन थाम  लिया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज अपनी 81 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान शिवपाल ने बसपा का दामन छोड़ चुके पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान और एमएलसी अब्दुल हन्नान को पार्टी में शामिल किये जाने की घोषणा भी की।

  • 18 साल बसपा में रहने के बाद अब अब्दुल मन्नान सपा की साइकिल पर सवार हो गए हैं।
  • अब्दुल मन्नान व उनके भाई पूर्व एमएलसी अब्दुल हन्नान दोनों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
  • साथ ही उनके कई समर्थकों ग्राम प्रधानों ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।
  • शिवपाल ने कहा कि सपा में बड़े नेताओं को शामिल कराने वालों का सिलसिला अब और तेज होगा।
  • अब्दुल मन्नान ने कहा कि सहने की भी कोई सीमा होती है। जब बर्दाश्त से बाहर हो गया तो यहां चला आया।
  • कहा कि बसपा में दलित आंदोलन के प्रति अब कोई आस्था नहीं रह गई है।

कल्याण सिंह को सपा में शामिल करना बड़ी भूल थी- मुलायम

मजबूत होगी सपाः

  • दोनो पूर्व बसपा नेताओं ने आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा की सदस्यता ग्रहण की।
  • इस दौरान सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि इन लोगों के आने से सपा अब मजबूत होगी।
  • नरेश अग्रवाल ने कहा कि इनके आने से अब सपा हरदोई की सारी सीटें जीतेगी।
  • पूर्व मंत्री अशोक वाजपेयी ने इन नेताओं का स्वागत करते हुए पार्टी के जनाधार और बढ़ने की बात कही।

शिवपाल की नाराजगी के बाद, एक बार फिर सपा में शामिल होंगे अंसारी बंधु

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें