उत्तर प्रदेश के कानपुर में की जुडिशियल मजिस्ट्रेट प्रतिभा गौतम की रहयस्मयी हालात में हुई हत्या के मामले में पोस्टमार्म रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों के मुताबिक प्रतिभा ने आत्महत्या नहीं की थी। बल्कि गला घोटकर हत्या की गई थी। कानपुर के सर्किट हाउस जजेस कंपाउंड में रविवार की सुबह प्रतिभा गाैतम के लाश का राज पाेस्टमार्टम के बाद खुल गया।

  • रिपाेर्ट में प्रतिभा के मर्डर हाेने की पुष्टि हाे गई है।
  • देर रात हुई पाेस्टमार्टम में कई चाैंकाने वाले तथ्य सामने अाए हैं।
  • हत्या से पहले प्रतिभा काे बुरी तरह से लाठी डंडाें से पीटा गया था।
  • महिला जज की जांघों, पैरों, छाती समेत पूरे शरीर पर 20 गंभीर चाेट के निशान मिले हैं।
  • हाथ के नसाें काे बुरी तरह काटा गया था।
  • एक हाथ के नस काे अाठ बार काटा गया था ताे दूसरे काे पांच बार।
  • प्रतिभा के गर्भ में तीन माह का बच्चा पल रहा था।
  • एल्कोहल की पुष्टि के लिए विसरा और ब्लड सुरक्षित करवाया गया है।
  • इसके अलावा दुष्कर्म की जांच के लिए अलग से स्लाइड भी बनवाई गई है।

टैंपो से पोस्टमार्टम हाउस तक ले जाया गया प्रतिभा गौतम का शव!

हत्या के बाद पंखे से लटकाया शवः

  • हत्या के आरोपी पति अभिषेक ने प्रतिभा की हत्या को आत्महत्या साबित करने की पुरजोर कोशिश की।
  • इसके लिए प्रतिभा की हत्या करने के बाद उसेक शव को पंखे से लटका दिया गया।
  • जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की हकीकत बता रही है कि प्रतिभा को तड़पा-तड़पा कर उसे मारा गया।
  • पुलिस के संदेह से पहले ही अभिषेक अपनी सफाई और बेगुनाही के सबूत देने लगा।
  • उसने दिल्ली से कानपुर तक के टोल प्लाजा की रसीदें और अपनी मोबाइल लोकेशन पुलिस को दिखाई।
  • लेकिन ये नहीं बता सका कि उसने बिना पुलिस को बताये प्रतिभा का शव फंदे से कैसे उतारा।

कानपुरः गर्भवती न्यायिक मजिस्ट्रेट की गला घोंटकर निर्मम हत्या!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें