समाजवादी पार्टी के विधायक और राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त आबिद रजा और उनकी पत्नी फातिमा ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के भतीजे और बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आबिद रजा और उनकी पत्नी फातिमा ने कहा कि एसपी सांसद धर्मेंद्र यादव से उनकी जान को खतरा है।

  • इससे पहले तीन अगस्त को आबिद रजा ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धर्मेंद्र यादव पर हमला बोला था।
  • लेकिन उस दौरान उन्होंने धर्मेंद्र यादव का नाम नहीं लिया था।
  • रजा ने सपा नेता पर गोहत्या, अवैध खनन  और बिजली की अंडर ग्राउंड लाइन के काम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
  • रजा ने कहा कि ये नेता उनकी हत्या की भी करा सकता है।
  • उन्होंने कहा कि गाय, गंगा और सड़क का कटना नहीं रुका तो मंत्री के पद से जुम्मेरात इस्तीफा दे दूंगा।
  • उन्होंने कहा था कि पिछले साढ़े चार साल में बदायूं का विकास तो नहीं हुआ लेकिन सफेदपोश नेता का आर्थिक विकास जरूर हुआ।
  • इससे पहले रजा ने कहा था कि वे इस नेता का नाम विधानसभा में ही बताएंगे।

वीडियो: सपा नेता ने बार बाला के पैरों में गिरकर किया डांस

क्या है मामलाः

  • दरअसल सांसद धर्मेंद्र यादव के करीबी रिश्तेदार बदायूं में 133 करोड़ की लागत से अंडरग्राउंड केबलिंग का काम करा रहे हैं।
  • जिसमें बदांयू शहर क्षेत्र में 80 करोड़ का काम हो रहा है।
  • आबिद की पत्नी फातिमा रजा नगर पालिका अध्यक्ष हैं।
  • फातिमा का कहना है काम में उनकी सलाह नहीं ली गई और काम मानकों के मुताबिक नहीं हो रहा है।
  • साथ ही उनका आरोप है कि नगर पालिका ने शहर की सड़कों की मरम्मत के लिए 24 करोड़ मांगे थें।
  • लेकिन उसे ये पैसा नहीं दिया गया और काम उनकी बिना मंजूरी के किया जा रहा है।

इस सपा नेता ने दिया यूपी की राजनीति का अब तक का सबसे घटिया बयान

युवजन सभा ने फूंका आबिद का पुतलाः

  • सांसद धर्मेंद यादव पर आरोप लगाए जाने के खिलाफ समाजवादी युवजन सभा के लोग नाराज हो गए।
  • युवजन सभा का आरोप है कि आबिद नगर निगम के कुछ कामों में कमीशन न मिलने से नाराज है।
  • जिसकी वजह से वो धर्मेंद्र यादव पर आरोप लगा रहा है।
  • युवजन सभा ने आबिद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका।
  • युवजन सभा का कहना है कि आबिद आखिर सांसद का नाम खुलकर क्यों नहीं ले रहे है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें