उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के अंतिम चरण का मतदान खत्म हो चुका है। निकाय चुनाव के खत्म होते ही अब ABP न्यूज और सी वोटर की तरफ से सर्वे किया गया जिसका अब खुलासा हो गया है।


अयोध्या में जीत सकती है BJP :


  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव का अंतिम चरण आज पूरा हो चुका है।
  • 3 चरणों में यूपी के निकाय चुनाव के लिए मतदान किया गया था। अब ABP न्यूज और सी वोटर की तरफ से इस चुनाव के नतीजे के पहले एक्जिट पोल जारी किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुल 110 वार्ड हैं जिनके लिए मतदान किया गया था।
  • इस निकाय चुनाव में सभी पार्टियों ने पूरी ताकत के साथ अपनी लड़ाई लड़ी थी।
  • मगर राजधानी लखनऊ में एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी संयुक्त भाटिया की जीत होगी।
  • एक्जिट पोल के अनुसार लखनऊ मेयर के पद पर भाजपा की संयुक्त भाटिया जीतेंगी।
  • सीएम योगी के गृहनगर गोरखपुर में भी भाजपा को जीत मिलती हुई दिखाई दे रही है।
  • यहाँ पर बीजेपी को 46%, सपा 22%, बसपा 11%, कांग्रेस 10% वोट हासिल कर सकती है।
    • साथ ही प्रभू श्री राम की नगरी अयोध्या में भी भाजपा जीतती हुई दिख रही है।
    • भाजपा को 48%, सपा 32%, बसपा 17%, कांग्रेस 2% वोट हासिल कर सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें