उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के अंतिम चरण का मतदान खत्म हो चुका है। निकाय चुनाव के खत्म होते ही अब ABP न्यूज और सी वोटर की तरफ से सर्वे किया गया जिसका अब खुलासा हो गया है।

ABP न्यूज-C वोटर का सर्वे:

  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव का अंतिम चरण आज पूरा हो चुका है।
  • 3 चरणों में यूपी के निकाय चुनाव के लिए मतदान किया गया था।
  • ABP न्यूज और सी वोटर की तरफ से गोरखपुर का एक्जिट पोल जारी किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुल 110 वार्ड हैं जिनके लिए मतदान किया गया था।
  • इस निकाय चुनाव में सभी पार्टियों ने पूरी ताकत के साथ अपनी लड़ाई लड़ी थी।
  • मगर राजधानी लखनऊ में एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी संयुक्त भाटिया की जीत होगी।
  • एक्जिट पोल के अनुसार लखनऊ मेयर के पद पर भाजपा की संयुक्त भाटिया जीतेंगी।
  • सीएम योगी के गृहनगर गोरखपुर में भी भाजपा को जीत मिलती हुई दिखाई दे रही है।
  • यहाँ पर बीजेपी को 46%, सपा 22%, बसपा 11%, कांग्रेस 10% वोट हासिल कर सकती है।
  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने गृहनगर की सीट के लिए काफी मेहनत की थी।
  • उन्होंने लगातार रैली कर मतदाताओं से भाजपा के लिए वोट करने की अपील की थी।
  • हालाँकि ये नतीजा नहीं है बल्कि सिर्फ जनता के बीच किया गया सर्वे है।
  • अगर नतीजे भी कुछ ऐसे ही रहे तो भाजपा के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
  • वहीँ अन्य पार्टियों के लिए ये खतरे की घंटी बजा देने वाला सर्वे है।
  • अब देखना है कि क्या भाजपा अपना विजयरथ निकाय चुनाव में भी कायम रख पाती है।
  • या फिर यूपी चुनाव की हार से उबरते हुए समाजवादी पार्टी वापसी करती है।

ये भी पढ़ें : आ गया उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव का सटीक EXIT POLL

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें